Home सरकारी स्की‍म Fish Farming: मछली पालन के लिए सरकार चला रही है ये दो योजनाएं, फायदा उठाकर मोटा मुनाफा कमाएं
सरकारी स्की‍म

Fish Farming: मछली पालन के लिए सरकार चला रही है ये दो योजनाएं, फायदा उठाकर मोटा मुनाफा कमाएं

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
तालाब में मछली.

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए देश की तमाम राज्य सरकारें काम कर रही हैं. ताकि मछली पालन करके किसान अपनी आमदनी को दोगना कर सकें. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसका फायदा उठाकर किसान मछली पालन का काम शुरू कर सकते हैं और अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं. अगर आप भी मछली पालन का काम शुरू करने का मन बना चुके हैं और आपके पास बजट नहीं है तो सरकार से आर्थिक मदद ले सकते हैं.

इस आर्टिकल में हम आपको मछली पालन की दो योजनाओं के बारे में जानकारी दे जा देने जा रहे हैं. जिसका फायदा उठाकर आप मछली पालन का काम शुरू कर सकते हैं. सरकार की ओर से ये दोनों योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिससे मछली पालन को बढ़ावा मिल सके और किसानों की इनकम डबल हो सके. बता दें कि सरकार ने बहुत पहले ही इस बात का ऐलान किया है कि वह किसानों की आय को दोगुना करेगी. कृषि पर निर्भर रहने वाले किसान अगर मछली पालन भी करें तो इससे उनका दोहरा फायदा हो सकता है. आईए जानते हैं दोनों योजनाएं क्या हैं.

सरकार करेगी आर्थिक मदद
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राजस्थान में मत्स्य बीज हैचरी की स्थापना करने के लिए योजना चलाई जा रही है. जबकि मछली पकड़ने के तमाम सारे सामान नाव आदि को खरीदने के लिए भी योजना चल रही है. अगर आप मछली पालन में फ्राई​ फिश बीज का उत्पादन करना चाहते हैं तो मत्स्य बीह हैचरी की स्थापना के लिए सरकार से आर्थिक मदद ले सकते हैं. जबकि मछली पकड़ने का काम करना चाहते हैं तो आपको नाव अधिक खरीदने में सरकार की मदद करेगी.

मत्स्य बीज हैचरी लगाएं
निजी क्षेत्र में 2 हेक्टेयर में 10 मिलियन फ्राई मत्स्य बीज उत्पादन क्षमता की भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज हैचरी निर्माण के लिए 25 लाख रुपए इकाई लागत तय की गई है. सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत यानि 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग और सभी महिलाओं व सहकारी समितियों को 60 फीसदी यादि 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी.

सरकार से पैसा लेकर खरीदें नाव
नाव, मछली के जाल, मछली व बर्फ रखने के बॉक्स आदि की खरीद पर सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की लागत तय की गई है. सामान्य वर्ग के लोगों को इस लागत का 40 प्रतिशत यानि 2 लाख रुपए सरकार की ओर से दिया जाएगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग और सभी महिलाओं व सहकारी समितियों को 60 फीसदी यानि 3 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों...