Home मछली पालन Fish Farming: मछली के साथ बत्तख पालन के एक नहीं कई हैं फायदे, यहां 8 प्वाइंट्स में पढ़ें
मछली पालन

Fish Farming: मछली के साथ बत्तख पालन के एक नहीं कई हैं फायदे, यहां 8 प्वाइंट्स में पढ़ें

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन के साथ अगर बत्तख पालन भी किया जाए तो यह काम और ज्यादा मुनाफे वाला हो जाएगा. इसमें कम लागत में ज्यादा उत्पादन होता है. इससे मछली पालन पर होने वाले खर्च में तकरीबन 60 फीसदी की कटौती हो जाती है. इससे मछली पालन का काम और ज्यादा फायदा देता है. बत्तख से भी आपको 24वें हफ्ते की उम्र के बाद से और 2 साल तक अंडा मिलता रहता है. जिसे जिसे बेचकर भी आप कमाई कर सकते हैं. वही बत्तखों से आपको मीट भी मिलता है, जिससे भी कमाई होती है. इसलिए मछली पालन के साथ बत्तख पालन का काम बेहद ही फायदेमंद है.

फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि बत्तख पालन के दौरान आमतौर पर वेस्ट होने वाली बीट मछलियों के लिए आहार का काम करती हैं. वहीं मछली पालन के तालाब में बत्तखों को रखने से तालाब की सफाई भी हो जाती है. इसके और भी कई फायदे हैं. इसलिए मछली पालन के साथ बत्तख पालन बेहद ही फायदेमंद होता है. आइए इस बारे में जानते हैं.

अहम बातें यहां पढ़ें
फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि बतखों को आमतौर पर जैविक जलवाहक कहा जाता है. इसका मतलब यह है कि इससे तालाब में मछलियों को जैविक खाद मिलती है.

उन्हें कम लागत वाले तालाब में पाला जाता है. इस मेथड से तमिलनाडु, असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, उडीशा, केरल और उत्तर प्रदेश में मछली पालन किया जा रहा है.

इस तरह के पालन में भारतीय धावक, खाकी कैंबल प्रजाति की बत्तखों को पाला जाता है. तालाब किनारे एक दबड़े में रहती हैं. फिर सुबह उन्हें तालाब में छोड़ दिया जाता है.

अगर आपके पास एक एकड़ का तालाब है तो उसमें 300 बत्तखों के चूजों को शुरुआत में पाला जा सकता है. इसका फायदा ये भी होता है कि बत्तख अपने पैरों से तालाब के पानी को हिलाती रहती है.

इससे मछली पालन में एरिएटर की जरूरत नहीं पड़ती है. क्योंकि बहुत सी मछलियां ऐसी होती हैं, जिन्हें ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. जिसके लिए एरिएएटर चलाना पड़ता है.

वहीं तालाब के अंदर खरपतवार और कीड़े मकोड़े को भी ये बत्तखें खा जाती हैं. इससे भी मछलियों को बेहद ही फायदा मिलता है.

वहीं बत्तखों को 0 से 3 और 0 से 5 वर्ग मीटर क्षेत्र की जरूरत होती है. इस तरह के मेथड से 3500 से 5000 किलोग्राम मछली 18000 से 18000 अंडे और 600 किलोग्राम तक मांस मिलता है.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि बत्तख पालन का ये भी फायदा है कि मलमूत्र का इस्तेमाल नेचुरल फार्मिंग के लिए खाद के तौर पर किया जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Ornamental Fish: महाराष्ट्र के एक सजावटी फिश ब्रूड बैंक से अमेरिका समेत 12 देशों में हो रहा एक्सपोर्ट

बनई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के...