Home मछली पालन Fisheries: ठंड में मछली पालक इन बातों का रखें ख्याल, यहां पढ़ें डिटेल
मछली पालन

Fisheries: ठंड में मछली पालक इन बातों का रखें ख्याल, यहां पढ़ें डिटेल

jhinga machli palan
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. जब ज्यादा ठंड पड़ने लगती है तो मनुष्य, जीव-जंतु सभी को दिक्कतें होने लगती है. ऐसे में मछली पालन भी एक मुश्किल टास्क हो जाता है. जनवरी माह में मत्स्य पालकों द्वारा मछली पालन के दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए. जिससे उनकी मछली को नुकसान न हो और इससे उनके कारोबार पर भी असर न पड़े. हाल ही में बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने जनवरी माह में मछलियों को होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए कुछ टिप्स जारी किए उनके बारे में जानते हैं.

ऐसी स्थिति में सप्लीमेंट न दें
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया है कि औसतन तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर यदि मछली पूरक आहार ग्रहण नहीं करती तो पूरक आहार का प्रयोग बंद कर दें. ठंड के मौसम में प्राकृतिक आहार की उपलब्धता तालाब में बनाने हेतु प्रति एकड़ प्रत्येक 10 से 15 दिनों के अंतराल पर 15 किलो चूना, 15 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट, 5 किलोग्राम मिनरल मिक्चर और 50 किलोग्राम सरसों या राई की खली पानी में घोलकर तालाब में छिड़काव करना चाहिए. मत्स्य बीज उत्पादक कॉमन कार्प का ब्रीडिंग जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी से प्रारंभ करने के लिए 15 से 20 दिन पूर्व नर एवं मादा कॉमन कार्प के प्रजनक मछली ब्रूड को दो अलग-अलग तालाबों में संचयन कर लें.

इन बातों का भी रखें ध्यान
प्रजनक मछली ब्रूड को आरगुल्स के संक्रमण से बचाने के लिए 80 से 100 एमएल, प्रति एकड़ की दर से बुटॉक्स या क्लीयर टिनिक्स का छिड़काव दिन में 10 बजे से दोपहर 2 बजे के दरमियान करना चाहिए. ठंड के मौसम में मछलियों को पॉरासाइटिक संक्रमण एवं फंफूद से होने वाली संक्रमण से बचाव के लिए 40 से 50 प्रति किलोग्राम, प्रति एकड़ की दर से नमक का घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए. वीकेसी दवा 1 लीटर, प्रति एकड़ की दर से घोलकर छिड़काव करें. ठंड के मौसम में कार्प मछली वाली तालाब में न्यूनतम पानी का स्तर 5 से 6 फीट एवं पंगेशियस मछली वाली तालाब की न्यूनतम पानी का स्तर 8 से 10 फिट बनाए रखना चाहिए. पंगेशियस के तालाबों में प्रतिदिन 10 से 20 फीसदी तक पानी का बदलाव ट्यूबेल के पानी से करें. तापमान अधिक गिरने एवं कोहरा छा जाने की स्थिति में तालाब में किसी तरह का छिड़काव क्रियाकलाप, यानी संप्लीमेंट आहार चूना, खाद गोबर दवा आदि का छिड़काव बंद कर दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...