Home पशुपालन Goat farming: CIRG ने वैज्ञानिकों को बताया बकरियों में कैसे होगा नस्ल सुधार और कृतिम गर्भाधान
पशुपालन

Goat farming: CIRG ने वैज्ञानिकों को बताया बकरियों में कैसे होगा नस्ल सुधार और कृतिम गर्भाधान

CAR, CIRG, Central Goat Research Institute, Goat News, Goat Rearing
प्रशिक्षण के बाद अपने प्रमाण पत्र दिखाते प्रशिक्षु वैज्ञानिक व प्रोफेसर.

मथुरा. उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह स्थित केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में “बकरी नस्ल सुधार के लिए नवोत्थान प्रजनन तकनीकियों” पर दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया. इसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रशिक्षणार्थियों को प्रजनन तकनीकियों पर जानकारी दी गई.

कृत्रिम गर्भाधान एवं भ्रूण प्रत्यार्पन तकनीक से होगा नस्ल सुधार
ICAR– केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में बकरी नस्ल सुधार के लिए नवोत्थान प्रजनन तकनीकियों पर पांच फरवरी से चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का 14 फरवरी 2024 यानी बुधवार को समापन हो गया. इस कार्यक्रम में 14 राज्यों से आए हुए 4 वैज्ञानिक, 13 प्रोफेसर एवं 6 विषय विशेषज्ञों को बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान, बकरी नस्ल सुधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मां शारदे वन्दना के साथ किया गया. संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ.एम.के सिंह ने कृत्रिम गर्भाधान एवं भ्रूण प्रत्यार्पन तकनीक द्वारा नस्ल सुधार पर चर्चा की.

कई राज्यों से आए वैज्ञानिक और प्रोफेसर
डॉ. मुकेश भकत, विभागाध्यक्ष, पशु दैहिकी एवं जनन विभाग ने प्रशिक्षिणार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की.पाठ्यक्रम निदेशक डॉ.रवि रंजन ने बताया कि 07 व्याख्यान देश के विभिन्न प्रशिक्षित वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए. प्रशिक्षिणार्थियों ने पाठ्यक्रम को बेहद लाभकारी बताया.प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.रवि रंजन द्वारा किया गया. कार्यक्रम में डॉ. रवीन्द्र कुमार, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, निकिता मित्तल एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...