Home पशुपालन Goat Farming: बकरी की प्रेग्नेंसी में कैसे करें देखरेख, जानें क्या करना चाहिए
पशुपालन

Goat Farming: बकरी की प्रेग्नेंसी में कैसे करें देखरेख, जानें क्या करना चाहिए

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पशुओं का ख्याल तो हमेशा रखना चाहिए. पशु चाहे जिस भी अवस्था में है, उसकी देखरेख करना बेहद ही जरूरी है, नहीं तो फिर पशुओं से बेहतर उत्पादन नहीं लिया जा सकता है. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट का कहना है कि बेहतर उत्पादन के लिए नवजात बच्चे से लेकर जब जानवर उत्पादन करने योग्य हो जाए, तब तक उसका ख्याल रखते ही रहना है. ताकि उत्पादन में कमी न आए और पशुपालन में नुकसान का सामना न करना पड़े. अगर देखरेख में लापरवाही की गई तो फिर नुकसान होना तय है.

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज से साझा करते हुए बताया कि गर्भवस्था में सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है.

गर्भावस्था क्या करें
गर्भावस्था के आखिरी डेढ़ माह पशुओं को उच्च पोषण आहार पर रखना चाहिये तथा उन्हें खनिज व विटामिन मिश्रण पर्याप्त मात्रा में जरूरत के मुताबिक देते रहना फायदेमंद हैं.

गर्भावस्था में ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन व खनिज की आवश्यकता बढ़ जाने के कारण इन पोषक तत्वों की कमी होने की सम्भावना बनी रहती है जिसका सीधा सम्बन्ध बकरियों में अधिक मृत्युदर व बच्चों की उत्तरजीविता से है.

बैक्टरिया व वायरस से होने वाले रोगों के खिलाफ प्रत्येक बकरी को टीका लगवाना तय करना चाहिए. खासतौर पर बच्चों में टिटनेस के बचाव के लिए, गर्मित बकरी को टिटनेस के टीके दिये जाने चाहिए.

गर्भवती बकरियों में यदि टीका नहीं लगाया गया हो तो गर्भावस्था के अन्तिम माह में टीकाकरण किया जा सकता है ताकि मां के साथ-साथ बच्चे में भी खीस द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सके.

गर्भावस्था के अन्तिम एक या दो सप्ताह में सभी शरीर के अंदर के कीड़ों के खिलाफ कृमिनाशक का इस्तेमाल करना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...