Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गी पालना चाहते हैं तो सरकार करेगी आपकी मदद, जल्द करें आवेदन
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: मुर्गी पालना चाहते हैं तो सरकार करेगी आपकी मदद, जल्द करें आवेदन

कम खर्च पर आप कुछ देसी मुर्गियों को पाल सकते हैं. घर का दाना देकर भी इनसे अच्छी आमदनी ली जा सकती है. देश की पांच सबसे अच्छी और मशहूर ब्रीड की जानकारी आपको दे रहे हैं. इनमें शामिल हैं, ब्लैक आस्ट्रोलॉप, रोड आइलैंड रेड, सोनाली, कड़कनाथ और एफएफजी.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (पशुपालन निदेशालय) बिहार सरकार की तरफ से राज्य स्कीम के तहत “समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत सब्सिडी दर पर लो- इनपुट प्रजाति के चूजों के वितरण की योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन मांग गए हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 में ‘समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत कमजोर वर्ग के परिवारों को प्रति परिवार 45 चूजों की दर से कुल 8,01,900 चूजों (28 दिवसीय) के अनुदानित दर पर वितरण की योजना और चूजों को सुरक्षित रखने के लिए केज निर्माण के लिए प्रति परिवार क हजार रुपए अनुदान दिये जाने की योजना.

प्रति लाभुक (सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सदस्य को कुल 45 चूजों का अनुदानित दर पर रूपये 10 रुपए प्रति चूजा व्यय किये जाने का प्रस्ताव है.

कब तक करना है आवेदन
कहां—कहां ये योजना चलेगी इसके बारे में अगर बताएं तो बिहार के सभी 38 जिलों को इसमें शामिल किया गया है.

विज्ञापन जारी होने के बाद के बाद 30 (तीस) दिनों के अन्दर ऑफलाईन आवेदन किया जा सकता है.

इच्छुक व्यक्ति द्वारा इस योजना के लिए जिला स्तर पर जिला पशुपालन कार्यालय में ऑफलाईन आवेदन किया जायेगा.

ऑफलाइन आवेदन के साथ सभी जरूरी कागजातों, अनुलग्नकों को भी जमा करना होगा, तभी आवेदन मान्य होगा.

जरूरी कागजात में फोटो, आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के आवेदक के लिए) देना होगा.

चयन- वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजना एवं तत्क्रम में निर्गत किये गये कार्यान्वयन अनुदेश के आलोक में लाभुकों का चयन किया जाएगा.

बता दें कि फायदा पाने वालों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जायेगा.

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल लक्ष्य 17820 हेतु जिलावार लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

विशेष जानकारी संबंधित जिला पशुपालन पदाधिकारी के कार्यालय से हासिल की जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी पालन नहीं करना चाहते हैं तो पालें बत्तख, इसमें है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालन के अलावा बत्तख पालन भी...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...