Home मीट Goat Farming: बकरों को गेहूं, मक्का और चना खिलाने के क्या हैं फायदे, जानें कितना खिलाना है
मीट

Goat Farming: बकरों को गेहूं, मक्का और चना खिलाने के क्या हैं फायदे, जानें कितना खिलाना है

livestock animal news
बाड़े में चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. मीट उत्पादन के लिए जिन बकरों को पाला जाता है, उनका तंदुरुस्त रहना और वजनदार रहना बेहद ही जरूरी होता है. अगर बकरा कमजोर है तो अच्छा दाम नहीं मिलता है. कई बार उनकी ग्रोथ भी अच्छी नहीं हो पाती है. एक्सपर्ट का कहना है की बकरों की अच्छी ग्रोथ के लिए और उन्हें हेल्दी रखने के लिए गेहूं, मक्का और चना खिलाया जा सकता है. जिससे वह तंदुरुस्त हो जाएंगे. यदि आप उन्हें डाइट में इन चीजों को देते हैं तो इससे मीट उत्पादन के लिए पाले जा रहे बकरे शानदार नजर आएंगे.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि गेहूं, मक्का और चना में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिसे खाने के बाद बकरों का वजन तेजी से बढ़ता है और उनसे ज्यादा से ज्यादा मीट का उत्पादन लिया जा सकता है. इसलिए उन्हें ये तीन चीजें जरूर खिलाई जानी चाहिए.

क्या फायदा है खिलाने का
बात अगर गेहूं खिलाने के फायदे की करें तो गेहूं बकरों को एनर्जी देता है. इससे बकरे खुद को एक्टिव रख पाते हैं. इसके अलावा गेहूं खाने से बकरे हेल्दी भी रहते हैं.

वहीं मक्का की बात की जाए तो मक्का एक प्राकृतिक वजन बढ़ाने वाला अनाज है. अगर बकरों को मक्का खिलाया जाए तो उनका तेजी के साथ वजन बढ़ता है.

चने को प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है. यदि आप बकरे को चना खिलाते हैं तो इससे उनको भरपूर प्रोटीन मिलता है और बकरे की मसल्स मजबूत होती है.

अब बात आती है कि बकरों को कितना गेहूं, मक्का और चना खिलाएं. एक्सपर्ट का कहना है कि 100 से 150 ग्राम प्रतिदिन इन चीजों को दिया जा सकता है. इससे उन्हें फायदा होगा.

बकरों को इन चीजों को खिलाने के लिए इसके अंदर 50 फीसद अनाज, 20 परसेंट खल, 10 परसेंट चोकर और चावल आदि को भी शामिल किया जा सकता है जो बकरे के लिए एक पौष्टिक आहार के रूप में तैयार हो जाएगा.

निष्कर्ष
इन चीजों को खाने से बकरों की नेचुरल तरीके से ग्रोथ होगी. उनका मीट उत्पादन ज्यादा होगा. जिसका फायदा बाकरी पालन में आपको मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

livestock animal news
पोल्ट्रीमीट

Poultry: बिहार ​अंडा-चिकन व्यवसाय का बनेगा हब, सस्ते फीड होंगे उपलब्ध

नई दिल्ली. पोल्ट्री सेक्टर में बिहार अब नई उंचाइयां छूने जा रहा...

poultry news
पोल्ट्रीमीट

Poultry: यूपी में पहली बार होगा पोल्ट्री कॉन्क्लेव, प्रदेश बनेगा पोल्ट्री हब

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य को पोल्ट्री हब बनाना चाहती...