Home पशुपालन Goat Farming Tips: बच्चे को जन्म देने के बाद बकरी को पिलाएं ये काढ़ा, यहां पढ़ें इसके फायदे
पशुपालन

Goat Farming Tips: बच्चे को जन्म देने के बाद बकरी को पिलाएं ये काढ़ा, यहां पढ़ें इसके फायदे

एंग्लो-न्युबियन बकरी.

नई दिल्ली. बकरी पालन में हर एक चीज की जानकारी करना बेहद जरूरी है. बकरी को क्या खिलाएं पिलाएं, जिससे वह सेहतमंद हो. किस तरह से देखभाल की जाए. इन सब चीजों की जानकारी होने पर बकरी पालन के काम में नुकसान नहीं होता है. एक्सपर्ट का कहना है कि बकरी पालन में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है नहीं तो बकरी बीमार पड़ सकती है और इससे उत्पादन पर असर 0प ड़ता है. वहीं बीमारी में बकरियों पर अलग से खर्च भी करना पड़ता है. इससे बकरी पालन की लागत बढ़ जाती है.

बकरी ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसके बाद किस तरह से देखभाल की जाए उसे क्या खिलाया पिलाया जाए, इसके बारे में भी जानकारी होना बेहद जरूरी है. अक्सर पशुपालक भाई इस तरह के सवाल करते भी हैं. यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि बच्चा देने के बाद बकरी को क्या देना चाहिए तो हम इसी के बारे में आपको यहां जानकारी देने जा रहे हैं.

काढ़ा कैसे करें तैयार
एक्सपर्ट का कहना है कि जब बकरी बच्चे को जन्म दे दे तो उसे खास किस्म का काढ़ा दिया जाना चाहिए. बकरी को इस स्पेशल काढ़े को चार दिन तक 250 से 300 ग्राम पिलाया जा सकता हे.

काढ़ा तैयार करने के लिए 300 ग्राम पानी ले लीजिए. वहीं 50 ग्राम सरसों का तेल इसमें इस्तेमाल करना है. चाहे बकरी छोटी ब्रीड की हो या बड़ी, इससे ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ेगी.

वहीं इस काढ़े को तैयार करने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच अजवाइन पाउडर और एक चम्मच मेथी की जरूरत भी पड़ेगी.

इसके अलावा 50 ग्राम गुड़ ले लें और इन सब चीजों को अच्छी तरह से पानी में डालकर पका लें. जब तक पानी 200 ग्राम बचे तब तक इस पकाएं.

एक्सपर्ट का कहना है इस काढ़े को बकरी को पिलाने से बकरी के शरीर का दर्द खत्म हो जाएगा और जेर भी आसानी से गिर जाएगी.

जब बकरी बच्चे को जन्म देती है तो उसके बाद बुखार आने का खतरा ज्यादा रहता है. लेकिन इस काढ़े को पिलाने से बुखार भी नहीं आएगा.

निष्कर्ष
लगातार चार तक दिन में एक बार इस काढ़े को पिलाते हैं तो इससे बकरी को इन्फेक्शन के खतरे से भी बचाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...