Home पशुपालन Goat Farming: ठंड में बकरी को खिलाएं मक्के का दाना, उसमें मिलाएं ये खास चीज, तेजी से बढ़ेगा वजन
पशुपालन

Goat Farming: ठंड में बकरी को खिलाएं मक्के का दाना, उसमें मिलाएं ये खास चीज, तेजी से बढ़ेगा वजन

livestock animal news
बाड़े में चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. बकरी पालन से खूब कमाई की जा सकती है. बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है, क्योंकि बकरी को कम पूंजी में कोई भी कहीं भी पाल सकता है. बहुत से गरीब तबके के लोग बकरी पाल कर अपनी आजीविका चलाते हैं. अगर वह बड़े पैमाने पर बकरी पालन नहीं भी कर पाते हैं तो दो बकरी पालक कर कुछ हद तक फायदा जरूर उठा लेते हैं. ठंड का महीना चल रहा है, ऐसे में बकरियों की देखभाल करने की जरूरत है. ताकि उन्हें ठंड न लगे और वह अच्छा प्रोडक्शन दें. वहीं ठंड के महीने में बकरियों को ऐसा दाना दिया जाना चाहिए, जिससे उनका वजन तेजी के साथ बढ़े.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरी से अच्छा प्रोडक्शन हासिल करने के लिए उन्हें भरपूर मात्रा में चारा दाना खिलाना चाहिए. बकरियों को ऐसा फीड देना चाहिए, जिसे खाकर वह वजन हासिल करें. अगर आप बकरी पालन कर रहे हैं और ज्यादा वजनदार बकरा आपके पास है तो इससे बाजार में बेचकर मोटी कमाई कर सकते हैं. क्योंकि जितना ज्यादा वजन बकरी का होगा उतना ज्यादा दाम आपको मिलेगा. आमतौर बकरे का मीट मार्केट में 500 से 700 रुपये प्रति किलो तक बिकता है. इससे बकरी पालक को कमाई होती है.

मक्का खिलाने से बढ़ता है वजन
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बकरी को ऐसा क्या खिलाया जाए, जिससे उसका वजन तेजी के साथ बढ़े और आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि अक्सर बकरी पालक पूछते हैं कि कौन सा दाना खिलाने से बकरी का वजन या बकरी का वजन तेजी से बढ़ता है? एक्सपर्ट के मुताबिक सर्दियों के मौसम में सबसे बेहतर दाना मक्के का होता है. अगर अच्छी क्वालिटी का मक्का बकरों को खिलाया जाए तो उनका वजन तेजी के साथ बढ़ता है. आमतौर पर ठंड में सफल बकरी पाालक बकरी या फिर बकरों को दाने के तौर पर मक्का खिलाते हैं.

मेथी का दाना भी साथ में खिलाएं
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि मक्के के अलावा चना और गेहूं भी खिलाया जाता है, क्योंकि इनसे भी बकरे और बकरियों का वजन बढ़ता है लेकिन जब बात आती है सबसे अच्छे रिजल्ट की तो सबसे अच्छा नतीजा मक्के का ही होता है. इससे वजन तेजी के साथ बढ़ता है. क्योंकि मक्का देने से कभी-कभी बकरा—बकरी में कुछ दिक्कतें होती हैं, इस वजह से अगर उसमें 20 से 25 ग्राम में मेथी दान मिला दिया जाए तो यह समस्या भी दूर हो जाती है. इससे बकरों को ऐसा फैट नहीं बढ़ता है जिससे उनको किसी तरह की परेशानी हो. सिर्फ उसी तरह का फैट बढ़ता है जिससे बकरी पालन को फायदा होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...