Home पशुपालन Goat Farming: इन तीन तरह से किया जा सकता है बकरी पालन, होगा खूब मुनाफा, यहां पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Goat Farming: इन तीन तरह से किया जा सकता है बकरी पालन, होगा खूब मुनाफा, यहां पढ़ें डिटेल

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन करके खासकर ग्रामीण इलाकों में अच्छी कमाई की जा सकती है. किसान अगर खेती—किसानी के अलावा अगर बकरी पालन करें तो उनकी आमदनी कई गुना बढ़ सकती है. बकरी के मीट के अलावा अब दूध की डिमांड भी बढ़ रही है. इस वजह से बकरी अब हर तरह से फायदेमंद है. हालांकि बकरी पालन करने के लिए जरूरी है कि ये जान लिया जाए कि जिस क्षेत्र में उसका पालन करना है, वहां किस तरह से बकरी पाली जा सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरी को तीन तरह से पाला जा सकता है.

बकरी अगर ऐसे क्षेत्रों में पाली जा रही है, जहां पर बकरियों के लिए पर्याप्त चारागाह उपलब्ध नहीं है, ऐसी कंडीशन में क्या करना है. जहां चारागाह जरूरत से बहुत कम है वहां कैसे बकरी पालन करना है. इसके अलावा बकरी को चराकर भी पाला जा सकता है.

  1. जहां बकरियों के चराने के लिये पर्याप्त चरागाह उपलब्ध नहीं हैं. इस पद्धति में बकरियों को फार्म अथवा घर पर रखकर ही उनकी चारे-दाने की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है. इसे जीरो ग्रेजिंग पद्धति भी कहते हैं. अन्य पद्धतियों की तुलना में इस विधि के अनुसार बकरी पालन करने पर बकरियों से उनकी आनुवंशिक क्षमता के अनुरूप उत्पादन लिया जाना सम्भव है.
  2. बकरी पालन की यह पद्धति उन परिस्थितियों के लिये अनुकूल है. जब चरागाह की सुविधा केवल सीमित क्षेत्रों में उपलब्ध हो साथ ही उनमें चारे की उपलब्धता भी आवश्यकता से कम हो. ऐसी दशा में चरागाह का उपयोग बकरियों को सीमित समय के लिये चराने के लिये किया जाता है जिससे पूरे वर्ष चरने की सुविधा बनी रहे. इस तरह बकरियों के आहार की पूर्ति सीमित चराई के साथ-साथ उनको फार्म/घर पर पूरक आहार के रूप में आवश्यकतानुसार दाना तथा सूखा चारा उपलब्ध कराकर पूरी की जाती है. इस पद्धति में बकरियों के उत्पादन का स्तर चरागाह में उपलब्ध चारे तथा पूरक आहार की मात्रा एवं गुणवत्ता पर निर्भर करती है.
  3. इस कंडीशन में बकरियों को केवल चराकर ही पाला जा सकता है. यदि चरागाहा अच्छी गुणवत्ता वाले हैं तो बकरियों को आवास पर अलग से चारा व दाने की आवश्यकता नहीं होती है. उनकी जरूरतें चरागाहों से ही पूरी हो जाती है. इस पद्धति में प्रबन्धन तो आसान होता है परन्तु यह देखा गया है कि बकरियों का उत्पादन उस अनुरूप में नहीं हो पाता है जितनी बकरियों की क्षमता होती है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...