Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: 5 लाख रुपये के ड्रोन पर सरकार दे रही है 2.50 लाख की मदद, यहां पढ़ें क्या है योजना
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: 5 लाख रुपये के ड्रोन पर सरकार दे रही है 2.50 लाख की मदद, यहां पढ़ें क्या है योजना

farmers
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. खेती-किसानी का काम भी काफी मुश्किल है लेकिन तकनीक की मदद से इसे आसान बनाया जा सकता है. हाल ही में बहुत सी ऐसी तकनीक है. जिनके चलते खेती किसानी करने में काफी मदद मिलती है. पिछले कुछ समय से कृषि में ड्रोन टेक्नोलॉजी का भी काफी उपयोग हो रहा है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से किसानों को फसल में गिला खाद दवाई छिड़काव में मदद मिलती है. ड्रोन काफी महंगा होता है लेकिन फिरोजाबाद किसानों को यह रेंट पर उपलब्ध हो रहा है.

फिरोजाबाद जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि किसानों के लिए एक नई तकनीक आई है. इसका प्रयोग किसान खेतों में फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड को लगाने के लिए कर सकते हैं. इस तकनीक का नाम ड्रोन है .उन्होंने बताया कि ड्रोन की कीमत 5 लाख शुरू हो रही है. सरकार द्वारा 50 फीसदी सब्सिडी किसानों को दी जा रही है. इस ड्रोन तकनीक को लेने के लिए किसानों को इफको से संपर्क करना होगा. जो किसान इसे लेना चाहते हैं उन्हें फ्री ट्रेनिंग मिलेगी इसके बाद ही किसान इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

ड्रोन किसानों के लिए है फायदेमंद
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान का कहना है कि ड्रोन के आधुनिक प्रयोग से किसान बहुत सारी चीजों का फायदा पा सकते हैं. फिरोजाबाद में किसानों का खेतों में नैनों यूरिया और नैनो डीएपी का डेमो भी कराया गया था. जिसमें किसानों को बताया गया था कि इस तकनीक का इस्तेमाल करके खेतों में खड़ी फसलों में स्प्रे कर सकते हैं. जिससे बहुत से किसान ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करने का मन बना रहे हैं. आधुनिक तकनीक से बनाया गया ड्रोन किसानों के लिए फायदेमंद है.

रेंट भी लेने की व्यवस्था
इस ड्रोन से एक एकड़ में 5 मिनट के अंदर फर्टिलाइजर स्प्रे किया जा सकता है. जिससे समय की बचत होगी. वहीं इस ड्रोन की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है. किसानों को अनुदान राशि के साथ दिया गया था. किसान इसे अपने खेतों के लिए रेंट के रूप में भी लेकर उपयोग कर सकते हैं. इससे अन्य किसानों को भी समय की बचत होगी फसल कभी फायदा होगा.

किसानों का समय बचता है
ड्रोन से दवाइयां छिड़कने में 300 से लेकर ₹500 दिए कुल का चार्ज आता है. या ड्रोन 20 मिनट के अंदर एक एकड़ की भूमि में दवा का छिड़काव कर देता है. बताया जा रहा है कि किसान इफको से इसे बुक करने के लिए इसको केंद्र उनकी कंपनी संपर्क कर सकते हैं. कंपनी एक बार में कम से कम 20 एकड़ के लिए बुकिंग करवाती है. इससे किसानों के समय बचत होती है और फसल के छिड़काव भी से फायदा होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

milk production
सरकारी स्की‍म

Dairy Sector: डेयरी किसानों को सरकार सालाना दे रही है 3 हजार करोड़ रुपए, 21 लाख को मिला रोजगार

नई दिल्ली. केंद्र सरकार हो या फिर तमाम राज्यों की सरकारें किसानों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
सरकारी स्की‍म

Scheme: मध्य प्रदेश में चलेगा तीसरे चरण का दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने साल 2026...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: पशुपालन और डेयरी की योजनाओं से देश में लगातार बढ़ रहा है दूध उत्पादन

नई दिल्ली. पशुधन क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था में अहम रोल निभा रहा है....

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना पर फोकस करने का दिया निर्देश

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री...