Home मछली पालन Sea Food: मछली से ज्यादा मुनाफा और साल में 4 बार तैयार होती है इसकी फसल, जानें झींगा के फायदे
मछली पालनलेटेस्ट न्यूज

Sea Food: मछली से ज्यादा मुनाफा और साल में 4 बार तैयार होती है इसकी फसल, जानें झींगा के फायदे

JAMMU KASHMIR,TROUT FISH,
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. भारत से बड़ी मात्रा में झींगा एक्सपोर्ट होता है. झींगा मछली के चीन अमेरिका बड़े आयातक हैं. जबकि देश में भी धीरे-धीरे झींगा के डिमांड बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है. बेशक घरेलू बाजार में फ्रोजन झींगा की मांग कम है. बता दें कि बाजार में झींगा के रेट उसके वजन से नहीं बल्कि इस साइज से तय होते हैं. जबकि साइज के चलते साल में 3 से 4 बार झींगा की फसल तैयार हो जाती है. पानी के मुताबिक हो तो उत्पादन भी खूब होता है. जबकि झींगा किसी भी दूसरी मछली की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल है, लेकिन खास पानी के चलते इसका पालन हर जगह करना संभव नहीं हो पता है.

पंजाब फिशरीज डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजीत सिंह का कहना है कि मुक्तसर साहिब जिले के रतन खेड़ा गांव में हमने साल 2016-17 में झींगा मछली पालन को लेकर एक ट्रायल किया था. लखविंदर नाम के किस के खेत में या ट्रायल किया गया. एक एकड़ जमीन पर झींगा मछली पाली गई थी. 4 महीने में भी जब सब झींगा तैयार हुआ तो वजन 4 टन था. एक्सपर्ट की माने तो खारी पानी झींगा मछली पालन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. इसी तरह के पानी में झींगा उत्पादन तेजी से हो जाता है. जीवन चक्र पर जाए तो एक साल में तीन से चार बार झींगा तैयार कर बाजार में बेचा जा सकता है.

विदेशी बाजार में भी मांगः झींगा हैचरी एसोसिएशन के अध्यक्ष आंध्र प्रदेश निवासी रवि कुमार ने बताया कि वैसे तो देश ही नहीं विदेश के बाजार में हर तरह के साइज वाले झींगा के डिमांड है. उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका की बात करें तो यहां झींगा बहुत ज्यादा खपत में है. इन दोनों जगह पर बड़े साइज का झींगा खूब पसंद किया जाता है. अगर छोटे साइज से जैसे 14 से 15 का नाम की बात करें तो इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है. वहीं 1 किलो वजन में 60 से 70 पीस झींगा आता है. 9 ग्राम का झींगा भी बाजार में मांगा जाता है. हालांकि इसकी डिमांड काम है. वैसे तो इसके रेट विदेशी बाजारों के चलते-चलते उतरते चढ़ते रहते हैं लेकिन अभी 350 से 360 रुपए के आसपास झींगा बेचा जा रहा है.

70 से 80 दिन में तैयार होता है झींगाः रवि कुमार ने बताया कि 14 15 ग्राम वजन वाला झींगा तालाब में 70 से 80 दिन में तैयार हो जाता है. अगर झींगा पालन में किसी भी तरह की कमी रह भी जाती है तो ज्यादा से ज्यादा 90 दिन में या तैयार हो जाता है. बड़े साइज का झींगा तैयार करना है तो ज्यादा से ज्यादा 4 महीने में या तैयार हो जाएगा. इस तरह से 1 साल में झींगा 3 से 4 बार तैयार किया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under PMMSY, the activities such as sea ranching and installation of artificial reefs are supported for the first time by the Government across entire coastline of India for enhancing the fish stocks and supporting livelihood of fishers.
मछली पालन

Fisheries: हिंद महासागर में भारत सेशेल्स गणराज्य से तालमेल कर फिशरीज सेक्टर को करेगा और मजबूत

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सेशेल्स गणराज्य जो हिंद...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...

मछली पालन

Fish Farming: उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में तिलापिया मछली का हो सकता है अच्छा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. तिलापिया (Tilapia) मछली अपनी तेज वृद्धि, कम लागत और पौष्टिकता...

मछली पालन

Fisheries: एक्वाकल्चर में सफल होने के लिए प्लानिंग, फंडिंग, प्रोडक्शन और मार्केटिंग है जरूरी

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) – फिशरीज़ इनोवेशन...