Home मीट Meat: रोजाना लंच और डिनर में मीट खाना चाहिए या नहीं, पढ़ें एक्सपर्ट की क्या है राय
मीट

Meat: रोजाना लंच और डिनर में मीट खाना चाहिए या नहीं, पढ़ें एक्सपर्ट की क्या है राय

red meat
रेड मीट की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. इसमें कोई शक नहीं है कि प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के बेहतर स्रोत के लिए मीट एक परफेक्ट चॉइस है, लेकिन इसमें सैचुरेटेड फैट भी होता है जो धमनियों को भी ब्लॉक कर सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि हर मीट खाना हेल्दी ऑप्शन नहीं होता है. बॉडी बिल्डर को भी लगातार मीट नहीं खाना चाहिए. न्यूट्रिशन का कहना है कि अपनी प्लेट की एक चौथाई प्रोटीन स्रोत से भर सकते हैं. आपके शरीर के मूल्य कार्यों को बनाए रखने के लिए आपकी दैनिक प्रोटीन की आवश्यकताएं होती हैं और उम्र के आधार पर यह बदलती रहती है. जबकि दैनिक प्रोटीन की आवश्यकता दिन भर में 40 से 70 ग्राम के बीच होती है. हालांकि अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपको कुछ ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है लेकिन आपके शरीर के प्रति 1 किलो वजन के लिए एक ग्राम से अधिक प्रोटीन नहीं लेना चाहिए.

प्रोटीन के लिए ये खाएं
आपको अपने पोषण संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने और ब्लड, ग्लूकोज लेवल को बनाए रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि एक मील में मीट ले सकते हैं और एक अन्य मील में प्रोटीन की दूसरी चीज खाई जानी चाहिए. उदाहरण के तौर पर इसे ऐसे समझा जा सकता है कि लंच में मीट खाया है तो नाश्ते में दही या दूध शाम को सेब या पीनट बटर और डिनर में ग्रिल्ड फिश ले सकते हैं. यदि आप बॉडी बिल्डर है तो अपनी दैनिक प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए मछली और चिकन का सेवन कर सकते हैं. जो लीन मीट है और इसमें हेल्दी ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं. डेयरी उत्पाद भी प्रोटीन के बेहतर स्रोत माने जाते हैं.

तो तेजी से बढ़ जाएगा वजन
एक्सपर्ट के मुताबिक मीट खाने वालों को इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए कि प्रोटीन थर्मोजेनिक फूड है जो गर्मी पैदा करता है और इसे पचाना मुश्किल होता है. इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए. आपको रेड मीट का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए. अगर संभव हो तो 15 दिन में एक बार ही खाएं. इससे आपको कोरोनरी आर्टरी डिजीज और अन्य हार्ड प्रॉब्लम जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं हो सकती हैं. इसके अलावा अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते तो संभव है कि मीट खाने से आपका वजन तेजी के साथ बढ़ने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

मीट

Meat: मीट प्रोसेसिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां और करना चाहते हैं कमाई तो लुवास दे रहा है मौका

नई दिल्ली. लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...