Home पशुपालन Water: गर्मी में दुधारू पशुओं को कितना देना चाहिए पानी, पशुओं के लिए क्या है पानी की अहमियत, जानें यहां
पशुपालन

Water: गर्मी में दुधारू पशुओं को कितना देना चाहिए पानी, पशुओं के लिए क्या है पानी की अहमियत, जानें यहां

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मी बढ़ते ही प्यास का एहसास ज्यादा होने लगता है. यानि शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है. चाहे इंसान हो या फिर पशु सभी को पानी की जरूरत होती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि डेयरी पशुओं में गाय, भैंस, बछड़ा-बछियों के लिए पेयजल की आवश्यकता होती है. अगर जरूरत के मुताबिक पानी की पूर्ति न की जाए तो फिर उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ता है. बताते चलें कि पशुओं के शरीर में उसके कुल शरीर के भार का लगभग 70 प्रतिशत जल की मात्रा होती है.

वहीं दूध में लगभग 87 प्रतिशत जल की मात्रा होती है. यदि पशुओं के शरीर में 7 से 10 प्रतिशत जल की मात्रा कम हो जाए इसके चलते पशुओं की मौत भी हो सकती है. वहीं एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि पशुओं को पिलाया जाने वाला पानी, स्वच्छ, शुद्ध, स्वादिष्ट, नॉन टॉक्सिस होता है. उसमें घुलनशील खनिजों की मात्रा न्यूनतम, बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया तथा पैरसाइट्स की संख्या शून्य होनी चाहिए.

गर्मी में कितनी बार पिलाना चाहिए पानी
पशुओं को पेयजल की जरूरत उनके किस्म, भारीर भार, आहार की किस्म, प्रोडक्टीविटी और मौसम के ऊपर निर्भर करती है. पशुओं को पानी भरपेट दिया जाना चाहिये. फिर भी कम गर्मी में 3 बार तथा ठंड में 2 बार जल पिलाना ही चाहिए. सामान्य स्थिति में गाय एवं भैंसों के शरीर की सेफ्टी के लिए 27-28 लीटर पेयजल प्रतिदिन जरूरत होती है. हर एक लीटर दूध उत्पादन के लिए 2 लीटर पानी, यदि 5 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है तो 10 लीटर ज्यादा पानी दिया जाना चाहिए.

बछडे-बछियों को कितना देना चाहिए पानी
गाय एवं भैंस के बछडे-बछियों के लिए शीतकाल में 12 लीटर पानी की जरूरत होती है. वहीं गर्मी के दिनों में 28 लीटर पानी पिलाना चाहिए. शीतकाल में 27 लीटर पानी ओसर भैंस के लिए गर्मी में में 55 लीटर पानी की जरूरत होती है. वहीं खनिजों की मात्रा न्यूनतम, बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और पैरासाइट्स की संख्या जीरो होनी चाहिए. यहां पशुपालकों को ये भी जान लेना चाहिए कि पशुओं को पानी की जरूरत उनके किस्म, शरीर भार, आहार की किस्म, कियाशीलता एवं मौसम के ऊपर निर्भर करती है. सामान्य दशाओं में गाय एवं भैंस को 27-28 लीटर पेयजल प्रतिदिन पानी की जरूरत होती है. प्रत्येक एक लीटर दूध उत्पादन के लिए 2 लीटर पानी दिया जाना चाहिए. यदि 5 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है तो 10 लीटर ज्यादा पानी पिलाना चाहिए. गाय एवं भैंस के बछड़े-बछियों के लिए ठंड में 12 लीटर, गर्मी में 28 लीटर पानी की जरूरत होती है.

दूध न देने वाली भैंस को कितना दें पानी
ठंड के मौसम में 45 लीटर पानी चाहिए होता है. गर्मी में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और 56 लीटर पानी की जरूरत होती है. दुधारू गाय एवं भैंस के लिए शीतकाल में 58 से 60 लीटर पानी की आवश्यकता होती है. वहीं गर्मी के दिनों में 63 से 65 लीटर पानी की जरूरत होती है. आमतौर पर एक वयस्क स्वस्थ पशु को प्रतिदिन 70 से 80 लीटर पानी चाहिए होता है. चूंकि दूध का 87 फीसदी भाग पानी है. इसलिए प्रति लीटर दूध उत्पादन के लिए 2.5 से 3 लीटर ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है.

डेयरी पशुओं के लिए पानी पीने का महत्व

  • आहार और चारे को पचाने के लिए.
  • खाए गए पोषक तत्वों को विभिन्न अंगों तक पहुंचाने के लिए.
  • गैर जरूरी टॉक्सीस को मूत्र के माध्यम से बाहर निकालने के लिए.
  • शरीर का तापमान सही रखने के लिए.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...