Home पशुपालन Animal Fodder: पशु चारे के लिए कैसे तैयार करें वर्मीवॉश, क्या है इसके फायदे जानें यहां
पशुपालन

Animal Fodder: पशु चारे के लिए कैसे तैयार करें वर्मीवॉश, क्या है इसके फायदे जानें यहां

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. वर्मीवॉश एक तरल जैविक खाद है. ये केंचुओं द्वारा स्रावित हार्मोन, पोषक तत्वों एवं एंजाइमयुक्त होती है. इसमें बीमारी से लड़ने की क्वालिटी होती है और पोषक तत्व घुलनशील रूप में उपस्थित होते हैं और पौधों को आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं. इसमें घुलनशील नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश मुख्य पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा इसमें हार्मोन जैसे ऑक्सीजन एवं साइटोकाइनिन, विटामिन, अमीनो अम्ल और विभिन्न एंजाइम जैसे-प्रोटीएज, एमाइलेज, यूरीएज एवं फॉस्फेटेज भी पाए जाते हैं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि वर्मीवॉशका इस्तेमाल जिस तरह से सब्जियों को उगाने के लिए किया जाता है यदि पशु चारे के लिए भी किया जाए तो इसका भी फायदा मिलेगा. क्योंकि वर्मीवॉश को मइक्रोबॉयोलॉजिकल रिसर्च से पता चला है कि इसमें नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणु जैसे-एजोटोबैक्टर प्रजाति, एग्रोबैक्टीरियम प्रजाति एवं फॉस्फोरस घोलक जीवाणु भी पाए जाते हैं. यह एक प्राकृतिक उर्वरक है. इसके प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि के अलावा मृदा की सेहत भी अच्छी हो जाती है. इसका कोई भी अवशेष मृदा के लिये नुकसान नहीं होता है.

कैसे तैयार करें वर्मीवॉश
अगर वर्मीवॉश को तैयार करने की विधि जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. सबसे पहले नल लगा हुआ प्लास्टिक का ड्रम (30-50 लीटर) लें और उसे एक स्टैण्ड पर रख दें. अब इसके बाद नल को खुला रखकर ड्रम में प्रथम 10-15 सें.मी. तक मिट्टी (छोटे-छोटे पत्थर) की परत भरें. इसके ऊपर दूसरे 10-15 सें.मी. तक बालू की मोटी परत डालें. इसके बाद सबसे ऊपर 30-40 सें.मी. तक गाय के आंशिक विघटित गोबर की एक परत चढ़ाएं. इसके ऊपर 2-3 सें.मी. तक मोटी नम मिट्टी की एक परत चढ़ाएं और इसमें 60-80 की संख्या में केंचुए डालें तथा इसे पुआल से ढक दें. फिर अब तैयार माल को छायादार जगह में रख दें और 10-15 दिनों तक पानी का हल्का छिड़काव करते रहें. 16-20 दिनों के पश्चात तरल वर्मीवॉश का उत्पादन शुरू हो जाता है. फिर इस तरह प्रत्येक सप्ताह 5-6 लीटर वर्मीवॉश हासिल होगा. जिसे नल के नीचे रखें किसी बर्तन में एकत्र कर लेते हैं.

वर्मीवॉश के क्या हैं फायदे
वर्मीवॉश तैया करने के बाद इसके बाद फायदे के बारे में आपको बताया जा रहा है क्योंकि अगर पशुपालक इसका इस्तेमाल पशु चारा उगाने में करेंगे तो इसका फायदा मिलना लाजिमी है. एक्सपर्ट के मुताबिक इसके प्रयोग से पौधे की अच्छी वृद्धि होती है. वहीं जल की लागत में कमी तथा अच्छी खेती होती है. इसके अंदर पर्यावरण को स्वस्थ बनाने की क्षमता होती है. कम लागत पर भूमि की उर्वराशक्ति में वृद्धि होती है. मिट्टी के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणों में वृद्धि करता है. इसके उपयोग से पौध रक्षक दवाइयां कम लगती हैं, जिससे उत्पादन लागत में कमी आती है. मृदा की जलग्रहण शक्ति में बढ़ोतरी होती है. इससे उत्पादित उत्पाद स्वादिष्ट भी होता है. इसके उपयोग से ऊर्जा की बचत होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...