नई दिल्ली. बैंक में नौकरी की तैयार कर रहे हैं तो फिर आपके लिए अच्छा मौका आ गया है. असल में सरकार की तरफ से क्लर्क कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर युवाओं की भर्ती की जाएगी. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन में 10 से ज्याद पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है. पहले आवेदन की डेट खत्म हो गई थी लेकिन आवेदन की तारीख अब बढ़ा दी गई है. अब इन पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी मौका है. यानि आज तक आवेदन किया जा सकता है. तो फिर देन न करिए जल्द से जल्द आवेदन कर दीजिए.
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के 10277 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है. सबसे पहले इस भर्ती के लिए 21 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए गए थे, जिसे बढ़ाकर अब 28 अगस्त कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता क्या है
किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री, कम्प्यूटर नॉलेज का सर्टिफिकेट और डिप्लोमा डिग्री की जरूरत होगी.
इस भर्ती के लिए न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल है. अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी उम्मीदवार को 5 साल की छूट दी जाएगी. ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग को 10 साल की छूट होगी.
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 850 रुपए और एससी, एसटी और पीएच के लिए 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.
कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं. होमपेज पर IBPS Clerk 15th भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
अपनी जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें. भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट आउट रख लें.
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और कोविड-19 में ANM के रूप में कार्य का अनुभव हो.










