Home पशुपालन Goat Farming: ये काम किया जाए तो रोजाना 15 से 20 लीटर दूध देने लगेंगी देशी नस्ल की ये दो बकरियां
पशुपालन

Goat Farming: ये काम किया जाए तो रोजाना 15 से 20 लीटर दूध देने लगेंगी देशी नस्ल की ये दो बकरियां

breeder goat
बीटल बकरी,

नई दिल्ली. गाय और भैंस तो एक दिन में 15 से 20 लीटर दूध दे​ती है लेकिन क्या बकरियां भी इतना दूध दे सकती हैं. हैरान न हों, ये सच है. भारत में बकरियों की ऐसी दो नस्ले हैं जो एक दिन में 15 से 20 लीटर तक दूध दे सकती हैं. अगर इन नस्लों की बकरियों को पाला जाए तो बहुत ज्यादा कमाई की जा सकती है. क्योंकि बकरी का दूध बेहद ही पोष्टिक होने के साथ—साथ इसमें कई औषद्यीय गुण भी होते हैं. इसके चलते डेंगू जैसे बुखार के फैलने के बाद इसका दूध 500 रुपये लीटर तक बिकता है. ऐसे में आप खुद अंदाजा लगा सकता हैं कि इससे कितनी कमाई हो सकती है.

दरअसल, इसी साल भारत में नीदरलैंड्स से आए एक्सपर्ट एड मार्क्स ने पंजाब में कई गोट्स फार्म दौरा भी किया था. जहां उन्होंने बीटल और बरबरी नस्ल की बकरियों को देखा तो कह उठे कि इन नस्लों में 15 से 20 लीटर तक दूध देने की क्षमता है. हालांकि बीटल नस्ल की बकरी हर दिन 5 लीटर तक दूध देती है. ये बकरी दिनभर में ज्यादा से ज्यादा दो किलो चारा खाती है. वहीं बीटल बकरी साल में दो बार बच्चे भी देती है. जबकि एक बार में बकरी दो से तीन बच्चे तक देती है. जबकि नीदरलैंड्स की सानेन बकरी औसतन 15 लीटर दूध डेली देती हे. जबकि कई अन्य नस्ल की बकरी 25 लीटर तक दूध दे देती है. अगर बीटल और बरबरी बकरी बकरियों को सही से पाला जाए तो दूध प्रोडक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है.

क्या है ज्यादा दूध लेने का तरीका
नीदरलैंड से आए एक्सपर्ट एड मार्क्स ने यूनिवर्सिटी के सामने प्रस्ताव रखा है कि अगर नीदरलैंड्स की सानेन नस्ल के बकरे के सीमेन से बीटल और बरबरी बकरी से क्रॉस कराया जाए तो ये बकरियां सानेन के मुकाबले दूध देने लग जाएंगी. इससे भारत के किसानों को खूब फायदा होगा. वहीं गडवासु में उनके इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. बीटल हो या बरबरी नस्ल कुछ ही बकरियों के साथ इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ाया जा सकता है. क्योंकि हमे अपनी देसी नस्ल बीटल और बरबरी को भी बचाकर रखना है.

क्या है इन बकरियों की खासियत
गौरतलब है कि 13 से 14 महीने की उम्र पर बच्चा देने लायक इस नस्ल की बकरियां हो जाती हैं. ये बकरियां 15 महीने में दो बार बच्चे देती है. जबकि पहली बार बच्चा देने के बाद दूसरी बार 90 फीसद तक दो से तीन बच्चे देती हैं. वहीं 10 से 15 फीसद तक बरबरी बकरी 3 बच्चे देती हैं. बरबरी बकरी 175 से 200 दिन तक दूध देती है. जबकि बरबरी बकरी रोजाना औसत एक लीटर तक दूध देती है. बकरी के दूध के उत्पादन की बात की जाए तो राजस्थान में 68 लाख, उत्तर प्रदेश में 46 लाख, मध्य प्रदेश में 41 लाख, महाराष्ट्रा में 37 लाख वहीं तमिनाडु में 32 लाख टन दूध का उत्पादन होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...