Home पशुपालन Goat Farming: क्या है इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, जानिए बकरी पालन के लिए सरकार भी करती है मदद
पशुपालन

Goat Farming: क्या है इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, जानिए बकरी पालन के लिए सरकार भी करती है मदद

goat disease symptoms
शेड में पाली जा रही बकरियां. live stock animal news

नई दिल्ली. यदि आप भी रोजगार की तलाश में है तो केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान सीआईआरजी की बकरी पालने की योजना का लाभ लेकर लाखों रुपए कमा सकते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि बकरी पालने के लिए 15 से 20 लख रुपए तक खर्च करने होंगे तो आप गलत हैं. क्योंकि साइंटिफिक तरीके से यदि बकरियों को पाला जाए तो बहुत कम लागत में भी इसे आप शुरू कर सकते हैं. जबकि सीआईआरजी इसके लिए ट्रेनिंग भी देती है. वहीं केंद्र सरकार भी लाइव स्टाक मिशन के तहत आपको आर्थिक मदद मुहैया कराएगी.

एक बकरी पर पल जाएंगी 5 मुर्गियां
अगर आप इस संबंध में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा और गौर से पढ़ें. सीआईआरजी के साइंटिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ के बताए मुताबिक इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम से बकरी और मुर्गों को साथ पाला जा सकता है. जिससे बकरी पालन और ज्यादा मुनाफा बख्श हो जाएगा. इसे इस तरह समझे कि बकरियां सुबह चलने के लिए जब फार्म से बाहर जाएंगे तो जाल में लगी एक छोटे से गेट के जरिए मुर्गियां बकरियों की जगह पर आ जाएंगी. इसके बाद बकरियों से बचा हुआ चार मुर्गियां खाएंगी. ऐसा करके एक बकरी पर पांच मुर्गी पाली जा सकती है. डॉक्टर मोहम्मद आरिफ के मुताबिक सीआईआरजी ने एक एकड़ के हिसाब से प्लान तैयार किया है. जिसमें बकरियां संग मुर्गी पालने का भी मेथड शामिल है. दरअसल मुर्गी पालने के साथ ही बकरियों की मेंगनी से कंपोस्ट भी बनाया जा सकता है. जिसका इस्तेमाल करके बकरियों के लिए ही चारा उगाया जा सकता है.

10 बकरियों से कर सकते हैं शुरुआत
सीआईआरजी के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉक्टर एके दीक्षित की मानें तो सिर्फ 50 बकरियों से बकरी पालन का कार्य शुरू किया जा सकता है. हालांकि आप इसे 10 बकरियों से भी शुरू कर सकते हैं. बात की जाए सीआईआजी के प्लान की तो 50 बकरियों के साथ दो बकरे पाल जाएंगे. जबकि शेड के लिए बहुत ज्यादा तैयारी करने की भी जरूरत नहीं होती है. डॉ. दीक्षित के मुताबिक 50 बकरी और दो बकरा पालने पर साढे 5 लख रुपए से 6 लाख तक का खर्च आता है. उन्होंने बताया कि जहां बकरी रखी जाए वह जगह जमीन से थोड़ी ऊंची रखना मुफीद होगा. जबकि हर 6 महीने पर उसे जगह की मिट्टी को बदलना चाहिए ताकि पुरानी मिट्टी से बकरियों को होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके. जबकि पुरानी मिट्टी को खेत में डाला जा सकता है. बकरी पालन से 1 साल में प्रति बकरी पर 5 से 6 हजा रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है. जबकि लाइव स्टॉक मिशन योजना के तहत बकरी पलक लॉन भी ले सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...