Home career Job: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकली भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल
career

Job: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकली भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल

job
सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन.

नई दिल्ली. क्या आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है. असल में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. इसे गौर से पढ़ें, जहां आपको हम बताएंगे कि असिस्टेंट प्रोफेसर के कितने पदों पर नौकरी निकली है. इसके लिए क्या शैक्षणिक योग्यता है और कब तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है. बताते चलें कि सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले लागों के लिए ये एक बेहतरीन मौका है और भी उसी कतार में हैं तो इसे भुना सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जून 2025 निर्धारित की गई है. दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के पदों पर भर्ती निकली गई है. इसके लिए आवेदन की तिथि अब 21 जून की गई है. अगर आप इस भर्ती के लिए खुद को उम्मीदवार मानते हैं तो आफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. आइए आगे जानते हैं कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है.

शैक्षणिक योग्यता के बारे में पढ़ें
इस भर्ती के लिए शैक्षणि योग्यता की बात की जाए तो साइंस/मैथ्स/सोशल साइंस /कॉमर्स/लैंग्वेज में पीजी डिग्री (बीएड टीचिंग के लिए) विशेषज्ञता के क्षेत्र में संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी डिग्री (एमएड टीचिंग के लिए) 55 फीसद अंकों के साथ एमएड की डिग्री या 55 फीसद अंकों के साथ शिक्षाशास्त्र में एमए और 55 फीसद अंकों के साथ बीएड व बीएलएड या समकक्ष डिग्री शिक्षाशास्त्र में पीएचडी या नेट एग्जाम पास या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है.

कितनी है आवेदन की फीस
अच्छी बात ये है कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा अधिकतम 62 वर्ष रखी गई है. वहीं अच्छी बात ये है कि राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 2000 रुपए और एससी, एसटी, पीएच के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा. आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov. in पर किया जा सकता है. जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस का भुगतान करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें. आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर रखें. चयन प्रक्रिया रिटन एग्जाम के आधार पर होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...