Home पोल्ट्री Poultry Farming: अपनी परेशानियों को बताने के लिए मुख्यमंत्री से मिला पोल्ट्री सेक्टर से जुड़ा प्रतिनिधिमंडल
पोल्ट्री

Poultry Farming: अपनी परेशानियों को बताने के लिए मुख्यमंत्री से मिला पोल्ट्री सेक्टर से जुड़ा प्रतिनिधिमंडल

poultry
हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ और पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े लोग.

नई दिल्ली. पोल्ट्री सेक्टर के सामने कई चुनौतियां हैं. इसके चलते पोल्ट्री सेक्टर को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पोल्ट्री सेक्टर को नुकसान भी हो रहा है. इन चुनौतियों में पोल्ट्री की हैल्थ, पोल्ट्री प्रोडक्ट को बढ़ावा देना भी शामिल है. इसके अलावा अफवाहें भी कुछ छोटी चुनौती नहीं है. पोल्ट्री सेक्टर के लिए इससे पार पाना भी हमेशा से ही मुश्किलों भरा रहा है. क्योंकि पोल्ट्री मीट को लेकर बीमारी की अफवाहें फैलाई जाती हैं तो कभी अंडों को लेकर अफवाह उड़ाई जाती हैं. हालांकि इन तमाम चुनौतियों से पार पाने के लिए पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े तमाम संगठन काम कर रहे हैं.

पोल्ट्री सेक्टर की चुनौतियों और समस्याओं से पार पाने के मकसद के तहत पोल्ट्री सेक्टर के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ​मुलाकात की और अपनी बात रखी. दरअसल, ये मुलाकात खासतौर पर उत्तर भारत के पोल्ट्री उद्योग को लेकर किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए की हुई थी.

सीएम के सामने रखी अपनी बात
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से 300 से अधिक पोल्ट्री किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें नॉर्थ इंडिया ब्रॉयलर प्रोडयूसर एसोसिएशन, ब्रॉयलर ब्रीडर एसोसिएशन और पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य शामिल थे. हरियाणा के मुख्यमंत्री के सामने प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पोल्ट्री किसानों द्वारा उठाई जा रही तमाम चुनौतियों और मुद्दों से उन्हें अवगत कराया. पीएफआई के अध्यक्ष रनपाल ढांढा की बातों को सीएम ने गौर से सुना. सीएम ने हरियाणा के पोल्ट्री किसानों की चिंताओं का समाधान करने के लिए प्रतिनिधिमंडल को सभी संभव समर्थन का आश्वासन दिया. सीएम ने कहा कि पोल्ट्री प्रतिनिधिमंडल की बात मैंने गौर से सुनी है और उन्हें आश्वासन दिया है कि समस्याओं के हल के लिए कि हर मुमकिन कोशिश की जाएगी. इस महत्वपूर्ण बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा भी मौजूद रहे.

पोल्ट्री सेक्टर से मिल रहा है लाखों को रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोल्ट्री संघ की ओर से उन्हें पत्र सौंपा गया है. उनकी हर एक मांग पर गंभीरता के साथ हमारी सरकार विचार करेगी, जो कुछ भी मुमकिन हो सका वह काम किया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों को और आसान किया जाएगा. ताकि पोल्ट्री सेक्टर को फायदा हो सके. हालांकि उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों से भी अपील की है कि वह तमाम नियम का पालन करें. ताकि इससे आम जनता को भी कोई दिक्कत ना आए. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस बात को माना की पोल्ट्री सेक्टर अकेले हरियाणा राज्य में ही तीन लाख से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहा है.

पोल्ट्री सेक्टर के लिए खुलेंगे संभावनाओं के दरवाजे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, रेल, हवाई, कनेक्टिविटी का मजबूत और आधुनिक नेटवर्क हरियाणा में तैयार किया गया है. राज्य का हर एक जिला कम से कम एक राष्ट्रीय राजमार्ग से जरूर गुजरता है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर को लॉजिस्टिक हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के 22 में 16 जिले को शामिल किया गया है. पोल्ट्री सेक्टर के लिए कई संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...