खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
केंद्रीय मंत्री ने फ्रोजन सीमेन स्टेशन के स्थल का किया निरीक्षण

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ ने लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर में प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक भी उपस्थित रहे. प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन के माध्यम से प्रदेश में पशु नस्ल सुधार, गुणवत्तापूर्ण प्रजनन सेवाओं के विस्तार एवं दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि को नई गति मिलने की उम्मीद है.



