खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाओं का उद्घाटन हुआ

भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज मंत्री, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सिक्किम मिल्क यूनियन के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांटों में दो अत्याधुनिक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया. ये प्लांट तादोंग, गंगटोक (प्रत्यक्ष रूप से) और करफेक्टर, जोरथांग (वर्चुअल माध्यम से) में स्थित हैं. इस अवसर पर सिक्किम सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा (AH&VS), डेयरी, कृषि एवं बागवानी मंत्री श्री पूरन कुमार गुरुंग जी और स्वास्थ्य एवं संस्कृति मंत्री श्री जी. टी. डुंगेल जी भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में सिक्किम सरकार के विधायक और AH&VS विभाग के सलाहकार एन. बी. प्रधान; भारत सरकार के सचिव डॉ. अभिलाक्ष लिखी; सचिव श्री नरेश पाल गंगवार, DAHD की अतिरिक्त सचिव (CDD) सुश्री वर्षा जोशी और NDDB के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह भी शामिल हुए.
-
गया में मैत्री कर्मियों को AI किट का वितरण

गया जिले में मैत्री (MAITRI) कर्मियों के बीच कृत्रिम गर्भाधान (AI) किट का वितरण क्षेत्रीय निदेशक, गया एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी, गया की उपस्थिति में किया गया.
इस पहल का उद्देश्य मैत्री कर्मियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है.




