नई दिल्ली. बिहार में जिस तरह से सुधा बूथ पर दूध बेचा जा रहा है. ठीक उसी तरह से मछलियां भी बिकना शुरू हो गईं हैं. स्वच्छ वातावरण में ताजी और गुणवत्तापूर्ण मछलियां उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से बड़ी पहल की गई है. इसके लिए सात निश्चय-3 योजना के तहत पूरे बिहार में 100 फ्रेश कैच कियोस्क खोले जाने हैं. पहले चरण में 30 और दूसरे चरण में 70 कियोस्क स्थापित होंगे. इन बिक्री केंद्रों पर जिंदा और ताजी मछलियों के साथ समुद्री मछली झींगा आदि मछली मिलेगी. मुख्यमंत्री ने खुद एक आउलेट का उद्घाटन पिछले दिनों किया है.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगी. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, निबंधक (सहयोग समितियां) रजनीश कुमार सिंह भी मौजूद थे.
कहां-कहां कियोस्क बनाया जाएगा
राम कृपाल यादव ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में प्रति इकाई 7.44 लाख रुपये की लागत से कुल 200 सब्ज्यिों आउटलेट का निर्माण कराया जा रहा है.
पटना नगर निगम क्षेत्र के पाकों में भी इस प्रकार के गुणवत्तापूर्ण तरकारी आउटलेट खोले जाने की योजना है.
मंत्री नंद किशोर राम ने बताया कि पहले चरण में पटना, नालंदा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पश्चिम चंपारण में कियोस्क स्थापित किए जाएंगे.
दूसरे चरण में गया, पूर्वी चंपारण, कैमूर, रोहतास सहित अन्य जिलों और पटना के मछुआ टोली, स्टेडियम, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, ऊर्जा बीएसईबी कालोनी, राजाबाजार और फुलवारीशरीफ में बिक्री केंद्र खोले जाएंगे.
आगे इस योजना का विस्तार जिला मुख्यालयों के साथ अनुमंडल और प्रखंड स्तर तक किया जाएगा.
एक कियोस्क की निर्धारित निर्माण लागत 1 लाख रुपये है. संभावित मूल्य वृद्धि को देखते हुए अधिकतम लागत 18.20 लाख रुपये रखी गई है.
कियोस्क में मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन, डीप फ्रीजर और डिस्प्ले काउंटर लगाए जाएंगे.
इसके अलावा स्वच्छ पानी, जल निकासी, बिजली, बैंकअप, डिजिटल भुगतान और कचरा प्रबंधन की सुविधा रहेगी.
कुल मिलाकर कहा जाए तो बिहार वासियों को कियोस्क खुल जाने से अच्छा फायदा होगा. उन्हें सही दाम पर ताजी मछली मिलेगी.












Leave a comment