Home मछली पालन Fish Farming: बिहार में मछलियों की होगी होम डिलीवरी, आउटलेट पर भी उपलब्धता रहेगी
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की होगी होम डिलीवरी, आउटलेट पर भी उपलब्धता रहेगी

Under PMMSY, the activities such as sea ranching and installation of artificial reefs are supported for the first time by the Government across entire coastline of India for enhancing the fish stocks and supporting livelihood of fishers.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बिहार में अब सुधा बूथ के मॉडल पर मछली बेचने वाले फ्रेश कैच’ कियोस्क खुलेंगे. राज्यभर में 100 आधुनिक कियोस्क खुलेंगे. यहां ग्राहकों को स्वच्छ माहौल में जीवित और ताजी मछलियां मिलेंगी. योजना के तहत कियोस्क निर्माण की निर्धारित इकाई लागत का 80% तक खर्च सरकार वहन करेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मीठपुर स्थित मत्स्य विकास भवन परिसर में पहले आउटलेट का उद्‌घाटन किया. योजना का संचालन डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के जिम्मे है. इन कियोस्क पर स्थानीय मछलियों के साथ-साथ झींगा, लॉबस्टर, पोम्फ्रेट और हिलसा जैसी समुद्री मछलियां भी बिकेंगी. उपभोक्ताओं को ऑनलाइन होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी.

मछलियों के भंडारण के लिए हर कियोस्क में कोल्ड चेन, डीप फ्रीजर, डिस्प्ले काउंटर, स्वच्छ जल और बिजली बैकअप होगा. डिजिटल पेमेंट और अपशिष्ट प्रबंधन का पुख्ता प्रबंध रहेगा. इस योजना को जिला मुख्यालयों से लेकर प्रखंड स्तर तक लागू किया जाएगा. सीएम ने बक्सर से सिलीगुड़ी के लिए फ्रेश कैच वाहन को हरी झंडी भी दिखाई.

पहले चरण में 30 और दूसरे 70 कियोस्क खुलेंगे में
दो चरणों में कुल 100 कियोस्क खोले जाने हैं. पहले चरण में 30 कियोस्क पटना, नालंदा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में खुलेंगे.

दूसरे चरण में 70 कियोस्क गयाजी, मोतिहारी, कैमूर, रोहतास और नालंदा में खुलेंगे.

साथ ही पटना के मछुआ टोली, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, ऊर्जा स्टेडियम (बीएसईबी कॉलोनी), राजा बाजार और फुलवारीशरीफ में आउटलेट लगेंगे.

प्रत्येक फ्रेश कैच कियोस्क की निर्धारित इकाई लागत 11 लाख रुपए तय की गई है.

संभावित मूल्य वृद्धि को जोड़कर इसकी अधिकतम लागत 13.20 लाख रुपए आंकी गई है.

सरकार निर्धारित इकाई लागत का 80% या वास्तविक निर्माण लागत में से जो भी कम होगा, उसका भुगतान करेगी.

मछलियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिले 8 मीट्रिक टन क्षमता वाले 15 रेफ्रिजरेटेड और 4 इंसुलेटेड वाहनों का उपयोग किया जाएगा.

स्थानीय मछली उत्पादों को ब्रांड के रूप में नई पहचान मिलेगी. कियोस्क संचालकों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

कियोस्क संचालन और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े कार्यों में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

निष्कर्ष
फ्रेश कैच कियोस्क की शुरुआत से राज्य के मत्स्य पालकों, मछली किसान उत्पादक संगठनों और मत्स्य सहकारी समितियों को अपने उत्पादों की सीधी बिक्री के लिए एक संगठित बाजार मिलेगा. मजबूत आपूर्ति नेटवर्क से कियोस्क पर मछलियों की नियमित उपलब्धता बनी रहेगी. इससे आम ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी की मछली खाने को मिलेगी वहीं मछली पालकों को बेहतर फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Government Scheme: मछली पालन के लिए 50 हजार से लेकर ले सकते हैं 15 लाख तक लोन

नई दिल्ली. क्या आप मछली पालन शुरू करना चाहते हैं और आपके...

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Fisheries: 3,000 करोड़ रुपये का है भारत में सजावटी मछली का कारोबार

नई दिल्ली. भारत में मछली पालन में सजावटी मत्स्य पालन, मत्स्य पालन...

fish farming in cage
मछली पालन

Fisheries: एमपी में आधुनिक केज कल्चर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर मछली उत्पादन में वृद्धि करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में अंतर्देशीय मछली पालन की व्यापक संभावनाओं को...