Home पशुपालन Bihar: पशुपालकों और मछली पालकों को बिहार सरकार ने दिए कई तोहफे, आम जनता को भी मिलेगा फायदा
पशुपालनमछली पालनसरकारी स्की‍म

Bihar: पशुपालकों और मछली पालकों को बिहार सरकार ने दिए कई तोहफे, आम जनता को भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार सरकार फिशरीज सेक्टर और डेयरी सेक्टर में लगातार बेहतरीन काम काम रही है. इससे न​ सिर्फ उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है. बल्कि इन सेक्टर में व्यवसाय करने वालों को भी अच्छा फायदा मिल रहा है. बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने फिशरी और डेयरी सेक्टर में कई अहम कामों की शुरुआत की. जैसे फ्रेश कैच कियोस्क का उद्घाटन किया गया. इसके जरिए अब शहरी लोगों को ताजी मछली उपलब्ध कराई जा सकेगी. वहीं पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों की सुविधा के लिए सुधा-सम्पर्क’ कॉल सेंटर, ‘सुदर्शन’ कंट्रोल सिस्टम जैसी सुविधाओं की भी शुरुआत की गई.

कहा जा रहा है कि अब फ्रेश कैच कियोस्क के माध्यम से राज्य में शहरी उपभोक्ताओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में ताजी एवं जिंदा मछली उपलब्ध कराने की विशेष पहल है. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी फ्रेश कैच फिश किओस्क योजना का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने किया. इस अवसर पर विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम, मुख्य सचिव, प्रत्यय अमृत, विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक आदि मौजूद रहे.

क्या-क्या मिला
फ्रेश कैच कियोस्क के माध्यम से राज्य में शहरी उपभोक्ताओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में ताजी मछलियां उपलब्ध होंगी.

वहीं, मछली पालकों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर और संगठित बाजार मिलेगा.

वहीं दूसरी ओर सीएम सम्राट चौधरी द्वारा पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों के कल्याण और सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया गया.

इस अवसर पर ‘सुधा-सम्पर्क’ कॉल सेंटर, ‘सुदर्शन’ कंट्रोल सिस्टम, पशुपालकों एवं किसानों के खातों में सीधे सहायता राशि हस्तांतरित करने की ‘DAT’ व्यवस्था तथा मत्स्य विक्रेताओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने हेतु ‘फ्रेश कैच कियोस्क’ का शुभारंभ किया गया.

इसी तरह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कॉम्फेड, पटना में Integrated Command and Control Centre (ICCC) का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Direct Account Transfer के माध्यम से 5,832 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के 1,06,063 लाभार्थियों के बैंक खातों में 68.51 करोड़ की राशि का प्रत्यक्ष अंतरण किया.

साथ ही मुख्यमंत्री ने नव-निर्मित कॉल सेंटर ‘सुधा सम्पर्क’ का भी उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि बिहार के दूध, तरकारी एवं मछली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है.

वर्ष 2026-27 में प्रतिदिन 50 लाख लीटर दूध संग्रहण तथा राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैविक उद्यान, पटना में सुधा कैफेटेरिया एवं तरकारी दुकान तथा मीठापुर स्थित मीन भवन में Fresh Catch Kiosk एवं सुधा पार्लर का भी उद्घाटन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रांड बनाने और अन्य राज्यों में इसके विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है.

आपको बता दें कि बिहार के 1.60 लाख से अधिक मत्स्य पालकों को मिली डिजिटल पहचान मिल चुकी है.

नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) के माध्यम से मत्स्य पालकों, मछुआरों एवं मत्स्य क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की पहल की गई है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Government Scheme: मछली पालन के लिए 50 हजार से लेकर ले सकते हैं 15 लाख तक लोन

नई दिल्ली. क्या आप मछली पालन शुरू करना चाहते हैं और आपके...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

ETT और IVF तकनीक से बेहतर नस्ल के पशुओं किया जा सकता हासिल, पूरी प्रक्रिया है बेहद आसान

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आधुनिक तकनीकों की मदद से पशुधन की...

पशुपालन

Animal Husbandry Tips: गाय को चोकर और दाना कितना खिलाएं, जिससे मिले बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. गाय हो या फिर भैंस अगर उन्हें सं​तुलित आहार नहीं...