खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
किसानों की प्राथमिकताओं और अवसरों पर बातचीत हुई

NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने नई दिल्ली में UN हाउस में इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD) द्वारा आयोजित ‘साउथ-साउथ सहयोग के लिए छोटे किसानों की प्राथमिकताओं और अवसरों पर बातचीत’ (Dialogue on Smallholder Priorities and Opportunities for South South Cooperation) कार्यक्रम में एक पैनलिस्ट के तौर पर हिस्सा लिया. यह हाई-लेवल कार्यक्रम IFAD के प्रेसिडेंट मिस्टर अल्वारो लारियो की भारत यात्रा के दौरान आयोजित किया गया था. इस राउंडटेबल चर्चा का संचालन IFAD इंडिया के कंट्री डायरेक्टर मिस्टर जेम्स मार्क डी सूसा शील्ड्स ने किया. इसमें वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की डायरेक्टर सुश्री एस. दिव्यादर्शिनी, NABARD के चेयरमैन श्री शाजी के.वी., ICRISAT के डॉ. शालंदर कुमार; RIS, नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल डॉ. सचिन कुमार शर्मा और भारत में UN रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर मिस्टर स्टीफन प्रीसनर शामिल हुए.
-
मोती पालन से स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम

संयुक्त मत्स्य निदेशक (प्रशिक्षण एवं प्रसार) दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में मत्स्य प्रशिक्षण एवं प्रसार केन्द्र, मीठापुर में छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में शेखपुरा, छपरा, बांका एवं सहरसा जिले के कुल 89 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 'मोती पालन' (Pearl Farming) के गुर सीखे.




