Home career Career News: इस राज्य में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
career

Career News: इस राज्य में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

एडमिशन की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के कॉलेजों में यूजी पीजी कोर्सेस में पहले वर्ष में एडमिशन की प्रक्रिया के तहत कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. सीएलसी राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 से 30 जून तक किए जा सकेंगे. इसी के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 जून से 1 जुलाई तक होगा. वहीं आवंटित हेल्प सेंटर में लिंक इनिशिएट करने का काम 5 से 10 जुलाई तक होगा. जानकारी के बता दें कि यूजी-पीजी में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट 5 जुलाई को होगा.

इसके बाद आवंटित कॉलेज में फीस का भुगतान 5 से 10 जुलाई तक किया जा सकेगा. उसी छात्र का प्रवेश माना जाएगा जिसने तय समय सीमा में फीस जमा कर दी होगी. अगर वक्त से फीस जमा न की है तो फिर एंट्री नहीं मानी जाएगी. खास बात यह है कि यूजी पीजी के लिए सीएलसी राउंड का शेड्यूल एक जैसा रहेगा.

30 जून तक होगा रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि एनसीटीई के विभिन्न कोर्सेस बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएडएमएड, बीए बीएड, बीएससीबीएड, बीएलएड और बीएड और राज्य शिक्षा केंद्र के संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रम के लिए थर्ड राउंड का शेड्यूल 25 जून से शुरू होगा. इसमें 30 जून तक रजिस्ट्रेशन होंगे. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 जून से 1 जुलाई तक होगा. इसके बाद मेरिट सूची 3 जुलाई को जारी होगी. इसके बाद सीट आवंटन 5 जुलाई को होगी.

यहां भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में चचौकसे कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह कॉलेज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध है और यूजीसी की 2 (एफ) मान्यता प्राप्त है. साथ ही एआईसीटीई व बीसीआई, नई दिल्ली से भी अनुमोदित है. स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी (बायो व बायोटेक्नोलॉजी), बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी जैसे कोर्स संचालित हो रहे हैं. स्नातकोत्तर में एमएससी (बॉटनी, जूलॉजी) और पीजीडीसीए की पढ़ाई करवाई जा रही है.

कॉलेज में छात्रवृत्ति भी मिल रहीं है
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आरक्षित वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है. कॉलेज का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है ताकि छात्र आत्म निर्भरबन सकें. कॉलेज में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं, अनुभवी शिक्षक, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, ई-लर्निंग संसाधन की सुविधा मौजूद है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...