Home लेटेस्ट न्यूज Mahakumbh 2025: पानी, जमीन और आसमान से भी होगी सुरक्षा, पढ़ें कैसा है UP पुलिस का इंतजाम
लेटेस्ट न्यूज

Mahakumbh 2025: पानी, जमीन और आसमान से भी होगी सुरक्षा, पढ़ें कैसा है UP पुलिस का इंतजाम

Mahakumbh 2025
निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी.

नई दिल्ली. महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पूरी तरह से अलर्ट है. यही वजह है कि पानी, जमीन और आसमान तीनों स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जा हैं. सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक न हो जाए और इसे परखने के लिए यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रयागराज का निरीक्षण भी किया था. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता में है और इसके लिए सभी स्तरों पर तैयारी पूरी कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि मुख्य स्नान के दिन पानी, जमीन और आसामन तीनों स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने यूपी पुलिस प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि महाकुम्भ हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है, लगभग 40 से 50 करोड़ लोग इस 45 दिन में यहां पर आएंगे. बहुत बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी यहां पर मौजूद होंगे. उन्होंने कहा कि महाकुम्भ को लेकर पिछले कुछ माह से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विपमेंट और मैनपॉवर सभी कुछ अनुकूल हैं. हमारी तैयारी भी अच्छी है और इसको और बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं. इस बार आपदा प्रबंधन फायर सेफ्टी तथा ट्रैफिक के लिए विशेष फंड्स जारी किए गए हैं.

कई इक्विपमेंट्स मंगाए गए
उन्होंने कहा कि यहां पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी तरह के अत्याधुनिक इक्विपमेंट यहां आ चुके हैं. यहां इंटरसेप्टर डेप्लॉय हो चुके हैं. टीथर्ड ड्रोन भी भारी संख्या में तैनात हैं, एंटी ड्रोन सिस्टम भी यहां लगाया गया है. वाटर फ्रंट को इस बार पिछले कुम्भ की तुलना में और ज्यादा मजबूत किया गया है. उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में घाट की संख्या और क्षमता इसीलिए बढ़ाई गई है कि जो भी श्रद्धालु जिस रूट से भी आ रहे हैं, वह वही स्नान करें और निर्धारित रूट के माध्यम से वापस जाएं. रेलवे के साथ भी हमारा एक बहुत अच्छा समन्वय है. उन्होंने कहा कि साइबर से जुड़े जो मामलों को लेकर भी हम सजग हैं.

पहुंच चुकी है एटीएस की कमांडो टीम
डीजीपी ने आतंकी खतरों और थ्रेट्स को लेकर कहा कि एटीएस की हमारी पैरा कमांडो की टीम यहां पहुंच चुकी है. हम विभागीय समन्वय और कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी तरह के खतरों को गंभीर मानकर उनकी मॉनिटरिंग और कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा महाकुम्भ की सात चक्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है और अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय बॉर्डर से लेकर कुम्भ क्षेत्र तक सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. इसके अलावा पिछले कुम्भ से 40 फीसदी अधिक फोर्स को यहां पर डेप्लॉय कर दिया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
इससे पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश ने सिविल लाइन्स थाने का निरीक्षण किया. यहां से वह वीआईपी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस टीम का संयुक्त मॉक ड्रिल देखा. इसके बाद वह बोटिंग करते हुए संगम पहुंचे और व्यवस्था देखी. साथ ही उन्होंने यहां आचमन भी किया. इसके बाद उन्होंने एटीएस की भी मॉक ड्रिल देखी. इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमान जी का दर्शन किया तथा एसएसपी कुम्भ के कार्यालय का उद्घाटन और निरीक्षण किया. उन्होंने अक्षयवट थाने का भी निरीक्षण किया और सिपाहियों और दरोगाओं के साथ बातचीत किया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

Business: सोनालीका ने इस साल अप्रैल-जुलाई में की 53,772 ट्रैक्टरों की बिक्री, पढ़ें आगे का प्लान

वहीं रोबोटिक संचालन वाला सोनालीका का विश्व का नंबर 1 ट्रैक्टर प्लांट...

लेटेस्ट न्यूज

Water: पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के क्या टिप्स पढ़ें यहां

खासकर बरसात के मौसम में. संक्रमण आमतौर पर तब होता है जब...