Home सरकारी स्की‍म Animal News: पशुओं की देखभाल के लिए सरकार से पैसा लेकर बनवाएं शेड, यहां पढ़ें योजना की डिटेल
सरकारी स्की‍म

Animal News: पशुओं की देखभाल के लिए सरकार से पैसा लेकर बनवाएं शेड, यहां पढ़ें योजना की डिटेल

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाह रही है, ताकि किसानों की इनकम डबल हो जाए. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा पशु शेड योजना 2024 की शुरुआत की गई थी. जिसके तहत पशुपालन करने की चाहत रखने वाले किसानों को पशुओं की मदद पहुंचाई जा रही है. इस योजना के तहत किसानों को पशुपालन करने के लिए शेड लगाने के मकसद से 1 लाख 60 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही है. ताकि किसान पशुपालन करके अपनी इनकम को बढ़ा सकें.

यदि कोई पशुपालन करना चाहता है तो सरकार की ओर से चलाई जा रही इस स्कीम के तहत फायदा उठाकर पशुपालन कर सकता है और अपनी कमाई को बढ़ा सकता है. हालांकि इसके लिए सरकार की ओर से कुछ नियम शर्ते भी हैं. जिनका जानना बेहद जरूरी है, तभी योजना का फायदा मिल सकता है. आइए इस बारे में जानते हैं.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन
योजना के तहत वही आवेदन कर सकता है, जिसके पास मनरेगा का कार्ड होगा, दूसरा इस योजना का फायदा नहीं ले सकता है. वहीं इस योजना का बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के निवासी ही फायदा उठा सकते हैं. योजना के तहत मिले पैसों का उपयोग गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और मुर्गी आदि के रखरखाव के लिए शेड, फर्श, हवादार छत, यूरिन टैंक आदि के लिए किया जा सकता है. इसके लिए शर्त यह है कि जमीन निजी यानी खुद की होनी चाहिए. इसी तरह हासिल धनराशि का खर्च दवाइयां और चारे पर भी किया जा सकता है. इसके तहत वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आजीविका पशुपालन से चलती है. उनके पास आय का कोई दूसरा जरिया न हो. वैसे बेरोजगार नौजवान जो किसी वजह से रोजगार छोड़कर अपने गांव में आ गए हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं.

योजना से क्या होगा फायदा
इस योजना से पशुपालकों की इनकम में इजाफा होगा और गांव छोटे शहरों में रोजगार अवसर बढ़ेंगे. अगर पशुपालक पशुओं की प्रजनन से जुड़ी अच्छी व्यवस्था कर लें तो इसे उन्हें ज्यादा मुनाफा हो सकता है. सभी पात्र बेरोजगारों, मुर्गी और बकरी पालक जैसे पशु पालन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे. ऐसे परिवार जिनकी इनकम का जरिया पशुपालन है, उनकी आजीविका को बढ़ाने में यह स्कीम फायदेमंद है. पशुओं का ध्यान आसनी के साथ पशुपालक रख सकेंगे. उनकी आय में इजाफा होगा. इससे पशुओं के बीमार होने की संभावना कम हो जाएगी, क्योंकि पशु स्वस्थ वातावरण में रहेंगे. आवेदन करने के लिए मनरेगा जॉब कार्ड, आवेदक का आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर देना होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों...

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...