Home पोल्ट्री Chicken Rate: रमजान में 60 रुपए किलो बिका मुर्गा, नवरात्रि में बढ़कर 90 के पास पहुंचा दाम
पोल्ट्रीमीट

Chicken Rate: रमजान में 60 रुपए किलो बिका मुर्गा, नवरात्रि में बढ़कर 90 के पास पहुंचा दाम

chicken meat
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. आमतौर पर नवरात्रि के समय मुर्गों के रेट में भारी कमी आती है लेकिन इस बार अभी चल रही नवरात्रि में ऐसा देखने को नहीं मिला है. बल्कि मुर्गों के दाम में इजाफा ही हुआ है. पिछले महीने ही मुसलमानों का पाक त्योहार रमजान गुजरा है. इस दौरान मीट की खपत मुस्लिम परिवारों में बढ़ जाती है. ऐसा माना जा रहा था कि मुर्गों की डिमांड बढ़ेगी तो दाम में भी उछाल आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बल्कि रमजान में मुर्गों के दाम कम ही रहे. इससे व्यापारियों को नुकसान भी हुआ है. हालांकि नवरात्रि में इस बार हमेशा के मुकाबले दाम में उछाल देखा गया है.

ब्रॉयलर चिकन के व्यापारी आमतौर पर ये मान के चलते हैं कि नवरात्रि शुरू होने पर चिकन के दाम में कमी आएगी. क्योंकि इस दौरान डिमांड कम हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला है. वजह चाहे जो भी हो लेकिन रमजान और नवरात्रि के रेट को कंपेयर किया जाए तो काफी फर्क नजर आता है. जहां रमजान में उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में होलसेल में 60 रुपए किलो मुर्गा बिका रहा था तो वहीं इस वक्त यानि नवरात्र में यह दम 90 रुपए आसपास पहुंच गया है.

ब्रॉयलर चिकन के व्यापारी आमतौर पर ये मान के चलते हैं कि नवरात्रि शुरू होने पर चिकन की खपत में कमी आएगी. इसलिए वो चूजों को ऐसी तरह से पालते हैं कि नवरात्रि से पहले ही फार्म से मुर्गे खाली हो जाएं. इस बार व्यापारी पछता रहे हैं, क्योंकि इस बार दाम अच्छे मिल रहे हैं. हो सकता है कि ज्यादा दाम मुर्गों की कमी की वजह से भी मिल रहे हों. वजह चाहे जो भी हो लेकिन रमजान और नवरात्रि के रेट को कंपेयर किया जाए तो काफी फर्क नजर आता है.

उत्तर प्रदेश में क्या रहा हाल
जहां रमजान में उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में होलसेल में 60 रुपए किलो मुर्गा बिका रहा था तो वहीं इस वक्त यानि नवरात्र में यह दम 90 रुपए आसपास पहुंच गया है. 26 मार्च को उत्तर प्रदेश में तो रेट बिल्कुल ही गिर गया और 67 रुपए किलो तक मुर्गा बिका. इसके अगले दिन यानि 27 मार्च को उत्तर प्रदेश की लखनऊ मंडी में सबसे कम दाम 60 किलो में भी मुर्गा बिका है. इसके अगले दिन यानी 28 मार्च को अचानक उत्तर प्रदेश में मुर्गों का दाम बढ़ गया और 72 रुपए किलो हो गया. यानी 12 रुपए का इजाफा हो गया. यानि 28 मार्च से रेट बढ़ने शुरू हो गए. आज के नए रेट की बात की जाए तो 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में 85 रुपए किलो मुर्गा बिक रहा है.

गुजरात में क्या रहा हाल
यही हाल अन्य राज्यों में भी रहा है. गुजरात में रमजान के महीने में यानी 17 मार्च को होलसेल में 1 किलो मुर्गे का दाम 100 रुपए था. चार दिन बाद यानी 21 मार्च को इसके दाम में और कमी आई. तब गुजरात में 96 रुपए में मुर्गा बिका. वहीं 26 मार्च को गुजरात में चिकन का रेट थोड़ा बढ़ा तब 95 रुपए में यहां चिकन बिका. इस वक्त भी यहां 95 रुपए में मुर्गा बिक रहा है.

एमपी में कब क्या रहा रेट
मध्य प्रदेश में 17 मार्च को मुर्गा और 97 रुपए में बिका था. इसके चार दिन बाद 21 मार्च को मध्य प्रदेश की भोपाल मंडी में 92 रुपए किलो चिकन बिका. 26 मार्च के भोपाल में रेट पर गौर किया जाए तो दाम नीचे गया. यहां 81 रुपए प्रति किलो चिकन बिका. इस वक्त 91 रुपए प्रति किलो होलसेल में मुर्गा बिक रहा है.

हरियाणा में 24 रुपए का फर्क आया
हरियाणा में भी मुर्गों के रेट में फर्क देखा गया है. वहां रजमान के समय में मुर्गा 70 रुपए प्रति किलो होलसेल में बिक रहा था. अब ये दाम 95 रुपए तक पहुंच गए हैं. यानि इस वक्त जिन भी व्यापारियों के पास माल होगा, वो अच्छी कमाई कर पाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...