Home पोल्ट्री Poultry: गांवों में लोग पोल्ट्री फार्मिंग के जरिए कर सकते हैं अच्छी कमाई, महिलाएं भी कर सकती हैं ये बिजनेस
पोल्ट्री

Poultry: गांवों में लोग पोल्ट्री फार्मिंग के जरिए कर सकते हैं अच्छी कमाई, महिलाएं भी कर सकती हैं ये बिजनेस

livestock animal news
केज में पाली जा रही हैं मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोग कई तरह से फायदा उठा सकते हैं. कृषि के साथ इसे करने पर अलग से पैसा कमाया जा सकता है. वहीं इमरजेंसी मुर्गियों को बेचकर भी पैसा इकट्ठा किया जा सकता है. जबकि ये पारिवारिक स्वास्थ्य एवं पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मेहमानों की खातिरदारी और शादी विवाह में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. कहने का मतलब है कि ये कई तरह से फायदेमंद है. एक्सपर्ट का कहना है कि ग्रामीण इलाके में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करके कमाई जा सकती है और किसानों को इसे अपनाना चाहिए.

बताते चलें कि देशी मुर्गियां कई बीमारी एवं बदलते मौसम की मार का सामना करती है. साथ ही विदेशी मुर्गियों के सामने देशी मुर्गी एक अच्छी मां होती हैं, जो अपने अंडों को सेहती है और चूजों को अपने साथ लिये घूमती है. उनके लिए खाना इकट्ठा करती है. देशी मुर्गी में सभी गुण आदिवासी जीवन शैली के लिए बहुत उपयुक्त होने के कारण दोनों का सदियों का साथ रहा है.

महिलाएं कर सकती हैं कमाई
छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में आदिवासी ग्रामीण महिलाओं को वर्षों से ये सिखलाने की कोशिश की जा रही है कि वो पोल्ट्री फार्मिंग के जरिए कमाई कर सकती हैं. वहीं पोेल्ट्री फार्मिंग कुक्कुट पालन इनका पारिवारिक आय का सोर्स भी बना है. एक्सपर्ट का कहना है कि घर में महिलाएं तमाम कामों को करने के साथ—साथ पोल्ट्री फार्मिंग कर सकती हैं. इससे वो अपने लिए और अपने परिवार के लिए इनकम का एक और जरिया बना लेंगी. जबकि देशी मुर्गियों के अचछे दाम मिलने के कारण उन्हें अच्छी कमाई होती है.

बाजार में मिलता है अच्छा रेट
वहीं खुली में पाली जाने वाली देशी मुगियों की बाजार में अच्छी मांग होती है. ज्यादा दाम भी मिलता है. बताते चलें कि पशुपालन विभाग से जुड़े हुए लोग विकास परियोजना के तहत पोल्ट्री फार्मिंग के लिए स्वास्थ्य सेवायें भी उपलब्ध कराते हैं और ट्रेनिंग भी देते हैं. इनकी सेवायें सस्ती दर पर घर पहुंच, निरंतर एवं स्थानीय स्तर पर होने के कारण प्रदेश में घरेलू पोल्ट्री फार्मिंग के क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना गया है. वहीं इससे पोल्ट्री फार्मिंग करने में लोगों की रुचि बढ़ी है और लोग इससे जुड़े हैं.

जिंदगी में होगा सुधार
एक्सपर्ट का कहना है कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता होने के साथ-साथ कुशल विस्तार कार्यकर्ता भी हैं. इन्हें पोल्ट्री पालन के क्षेत्र में ट्रेनिंग इसका और ज्यादा विस्तार किया जा सकता है. इससे ग्रामीण इलाकों में खासकर गरीब और आदिवासी लोग अपनी जिंदगी में कई सुधार कर सकते हैं. बस जरूरत इस बात की है कि उन्हें सही से ट्रेनिंग दी जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...