Home पोल्ट्री Poultry: देश में पोल्ट्री सेक्टर को टिकाऊ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘फीड सिक्योरिटी’ को करना होगा मजबूत
पोल्ट्री

Poultry: देश में पोल्ट्री सेक्टर को टिकाऊ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘फीड सिक्योरिटी’ को करना होगा मजबूत

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया (PFI) की कोर टीम अध्यक्ष रणपाल ढांडा के नेतृत्व में एक अहम बैठक हुई. जिसमें फीड सिक्योरिटी, कच्चे माल की उपलब्धता, बाजार में पारदर्शिता, और भारत के पोल्ट्री तथा पशुधन क्षेत्रों की दीर्घकालिक स्थिरता से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों पर चर्चा की गई. पोल्ट्री उद्योग के प्रमुखों और अन्य पोल्ट्री संघों के कार्यकारी सदस्यों ने भी ऑनलाइन माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लिया. बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने एक व्यापक और दूरदर्शी नीतिगत ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया. इसका उद्देश्य पशु आहार (फीड) सामग्री की उपलब्धता, किफायती दाम और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, जो भारत के पोल्ट्री और पशुधन उद्योगों के विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.

बैठक में चर्चा के दौरान खासकर बाजार में पारदर्शिता और उचित मूल्य निर्धारण, अनाज की जमाखोरी, स्टॉक की जानकारी छिपाने, बाजार में कुछ ही लोगों का दबदबा होने, और जमीनी स्तर के वास्तविक बाजार भाव तथा सरकारी मंडियों में दर्ज भावों के बीच भारी अंतर जैसी समस्याओं पर फोकस किया गया.

अनाज को बराबर बांटा जाए
रणपाल ढांडा ने कहा कि मक्का और अन्य अनाजों को पशु आहार और इथेनॉल उत्पादन के बीच इस तरह आवंटित किया जाए जिससे किसानों, पशु आहार निर्माताओं और पोल्ट्री उद्योग सभी के हितों की रक्षा हो सके.

फीड सिक्योरिटी पर एक ‘नेशनल टास्क फोर्स’ (राष्ट्रीय कार्य बल) का गठन करना होगा, जो 5-10 वर्षों के दृष्टिकोण के साथ भविष्य की चुनौतियों का अनुमान लगाए और टिकाऊ नीतिगत समाधान तैयार करे.

डिजिटल फीड-मार्केट इंटेलिजेंस पर कहा कि अनाज के स्टॉक, उपलब्धता, कीमतों, बाजार की गतिविधियों और मांग-आपूर्ति के आंकड़ों की निगरानी के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाना होगा.

आयात के लिए आकस्मिक योजना (कंटिंजेंसी प्लानिंग) के लिए एक व्यवस्थित आयात तंत्र विकसित करना, ताकि घरेलू स्तर पर कमी होने पर उसे पूरा किया जा सके. ताकि भारतीय किसानों या घरेलू कृषि बाजारों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.

पूरी वैल्यू चेन की सुरक्षा के लिए संतुलित और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करने के लिए पोल्ट्री, मक्का और इथेनॉल वैल्यू चेन से जुड़े आर्थिक जोखिमों की पहचान करना और उनका समाधान करना होगा.

अच्छी गुणवत्ता वाले मक्का बीजों की उपलब्धता पर बैठक में कहा गया कि उत्पादकता बढ़ाने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए, उच्च गुणवत्ता वाले मक्का बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना एक प्राथमिकता है.

फीड (चारे) की उत्पादकता में सुधार को लेकर बैठक में बेहतर फीड दक्षता को बढ़ावा देना, कच्चे माल में विविधता लाना और किसी एक ही फीड सामग्री पर निर्भरता को कम करने पर चर्चा हुई.

कार्यान्वयन के लिए एक ठोस रोडमैप करने में समयबद्ध समाधान तैयार करना, PFI के साथ समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना, और प्रगति तथा कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक तंत्र स्थापित करना जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

maize crop
पोल्ट्री

Poultry Farming: लगातार मक्का का दाम बढ़ने से पोल्ट्री किसानों की बढ़ रही हैं मुश्किलें

नई दिल्ली. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जहां ​देश में दूध और पोल्ट्री...

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मर हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली. पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश (Animal Husbandry Department Uttar Pradesh) के...

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: प्रबंधन में की गई गलतियों के कारण मुर्गियों को ठंड में होती है गंभीर ई-कोलाई बीमारी

नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में मुर्गियों में होने वाली सबसे घातक...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में पांच बीमारियां पोल्ट्री फार्मिंग में लाती हैं बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मिंग...