Home पोल्ट्री Poultry: लेयर मुर्गियों को अलसी के बीज खिलाने के क्या हैं फायदे, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry: लेयर मुर्गियों को अलसी के बीज खिलाने के क्या हैं फायदे, जानें यहां

poultry news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. यदि आप पोल्ट्री फार्मर हैं और अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गियों को पाल रखा है तो आपको मुर्गियों को अलसी का बीज भी खिलाना चाहिए. अलसी का बीज ​बहुत महंगा भी नहीं है और इसे देने से अंडे की क्वालिटी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इसका दाम आपको ज्यादा मिलने लगता है. क्योंकि अलसी के बीज में कुछ ऐसे प्राकृतिक गुण हैं, जो अंडे को और ज्यादा हैल्दी बना देते हैं. इसलिए पोल्ट्री एक्सपर्ट मुर्गियों को अलसी के बीज खिलाने की सलाह देते हैं. ताकि मुर्गियों से हैल्दी अंडे मिलें और लोगों की सेहत भी अच्छी हो.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलसी का बीज बहुत ज्यादा ​मात्रा में खिलाना भी नहीं है. आप मुर्गियों को जितना फीड खिला रहे हैं, उसमें सिर्फ 10 फीसद तक अलसी का बीज मिलाकर खिला सकते हैं. जिससे मुर्गियों से उत्पादित अंडों की क्वालिटी में जबरदस्त इजाफा हो जाएगा.

अलसी के बीज की क्या है खूबी
अंडों के उत्पादन के लिए पाली जा रही लेयर मुर्गियों को बहुत से फार्मर अलसी के बीज भी खिलाते हैं. अलसी का बीज खिलाने से मुर्गियां जिन अंडों का उत्पादन करती हैं उसकी क्वालिटी बहुत अच्छी होती है

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि अगर मुर्गियों को अलसी के बीज खिलाया जाता है तो इससे उन्हें ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मिलता है और यही चीज अंडों के जरिए ट्रांसफर होती है.

ओमेगा 3 फैटी एसिड से अंडे और ज्यादा हैल्दी हो जाते हैं. अंडा खाने वाले लोगों को भरपूर प्रोटीन के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मिलता है, जो इंसानों की सेहत के लिए बेहद ही जरूरी होता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि इन अंडों को अगर आप बाजार में सेल करते हैं तो ज्यादा दाम मिलता है. क्योंकि अंडे की क्वालिटी अन्य अंडों के मुकाबले बहुत ज्यादा अच्छी हो जाती है.

निष्कर्ष
जिसकी वजह से पोल्ट्री फार्मिंग के काम में अच्छा खासा मुनाफा मिलता है. वहीं अलसी के बीज खाने की वजह से मुर्गियों के अंडे देने की क्षमता में भी इजाफा होता है. इससे भी पोल्ट्री फार्मिंग में फायदा बढ़ जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...