Home पोल्ट्री Egg: मुर्गियों से हर रोज अंडे लेने के लिए घर पर बनाकर खिलाएं ये पाउडर
पोल्ट्री

Egg: मुर्गियों से हर रोज अंडे लेने के लिए घर पर बनाकर खिलाएं ये पाउडर

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे—मर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में लेयर मुर्गियों को अंडों के उत्पादन के लिए पाला जाता है. लेयर मुर्गियां ही सफेद रंग के अंडों का उत्पादन करती हैं और इससे पोल्ट्री फार्मर की कमाई होती है. वहीं देसी मुर्गियों को भी अंडों के उत्पादन के लिए पाला जाता है. सफेद अंडों के मुकाबले ब्राउन कलर के देसी अंडे ज्यादा महंगे बिकते हैं और इससे ज्यादा कमाई भी होती है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि मुर्गियां अंडों का प्रोडक्शन कम कर देती हैं. कुछ मामलों में पोल्ट्री फार्मर की लापरवाही की वजह से ऐसा होता है. जबकि कुछ मामलों में पौष्टिक फीड न मिलने की वजह से भी मुर्गियों का अंडा उत्पादन घट जाता है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी चाहे जिस वजह से भी अंडों का उत्पादन कम करे. यदि अंडों का उत्पादन कम हो जाता है तो इससे पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में नुकसान होना तय है. क्योंकि हम मुर्गियों को हर रोज फीड खिलाते हैं लेकिन उसके बदले अंडे नहीं मिलते तो इससे पोल्ट्री फार्मिंग की लागत भी बढ़ती है और कम अंडे मिलते हैं और इससे नुकसान होता है.

कैसे तैयार करें अंडे के छिलके का पाउडर
यदि आप भी पोल्ट्री फार्मर हैं और आपके पास ऐसी मुर्गियां हैं जो हर दिन अंडे का उत्पादन नहीं कर रही हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गियां हर रोज अंडों का उत्पादन न करें तो ये कैल्शियम की कमी की वजह से भी हो सकता है.

ऐसे में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए. यानी मुर्गियों को कैल्शियम ज्यादा देने की जरूरत होती है. क्योंकि अंडे के उत्पादन के लिए पाली जा रहीं मुर्गियों को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत भी होती है.

मुर्गियों को कैल्शियम के तौर पर अंडों के छिलकों का पाडर दिया जा सकता है. इसके अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है. जिसको खाकर मुर्गियां हर रोज अंडों का उत्पादन करने लगती हैं.

इसके लिए जो भी नजदीकी होटल है या ढाबा है. वहां से या घर पर इस्तेमाल होने वाले अंडे के छिलके को ले लेना है और फिर अच्छी तरह से उसे काटकर पीस लेना है.

अब इसे देने की बात की जाए तो इस पाउडर को फीड में मिक्स करके मुर्गियों को खाने के लिए दे देना चाहिए.

लगातार इस तरह से आप अगर मुर्गियों को अंडों के छिलके खाने के लिए देने लगेंगे तो उसे भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिल जाएगा और अंडा उत्पादन करने में मुर्गी को दिक्कत नहीं आएगी.

निष्कर्ष
वहीं जब मुर्गियां अंडे के छिलके को खाने लगेंगी तो इससे अंडों की क्वालिटी में भी सुधार होगा. जिसका फायदा पोल्ट्री फार्मिंग में आपको मिलेगा. हर दिन अंडा मिलने का मतलब है कि हर दिन कमाई.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...