Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियों को सर्दियों में बीमारी से बचाने के लिए क्या करें उपाय
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को सर्दियों में बीमारी से बचाने के लिए क्या करें उपाय

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में ठंड के दौरान मुर्गी फार्म का बिछावन सूखा रखना बेहद ही जरूरी होता है. क्योंकि कई बार फॉर्म सूखा न होने की वजह से नमी ज्यादा हो जाती है. इससे फार्म के अंदर अमोनिया गैस बनती है और इसके चलते मुर्गियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी फार्म के बिछौने के तौर पर हमेशा ही धान की भूसी या लकड़ी का बुरादा बिछाते रहें. क्योंकि ये बेहतर विकल्प होता है. हालांकि इसमें इस बात का ध्यान रखें कि हर दिन इस बिछावन को उलट-पलट दें.

यदि आप बिछावन को उलट पलट कर देते हैं तो इसका फायदा यह होगा कि इससे कोई गैस नहीं बनेगी और मुर्गियों को परेशानियों से बचाया जा सकेगा. इसे कुछ दिनों के बाद बदल देना भी बेहद जरूरी होता है. क्योंकि ज्यादा पुराने बिछावन से भी मुर्गियों को कई परेशानियां होती हैं.

इन बातों पर जरूर दें ध्या
पोल्ट्री फार्म में बायो सिक्योरिटी बेहद जरूरी है. क्योंकि ठंड के समय में मुर्गियों में रानीखेत और कॉक्सीडियोसिस जैसी बीमारियां हो जाती हैं.

ऐसे में पशु चिकित्सक सलाह देते हैं कि बायो सिक्योरिटी के साथ मुर्गियों को वैक्सीनेशन समय करवा देना चाहिए.

इस बात कभी ख्याल रखना है कि बाहर की मुर्गियां पोल्ट्री फार्म के अंदर ना आएं और इसकी भी व्यवस्था करना चाहिए.

वहीं बाहरी लोगों को भी पोल्ट्री फार्म के अंदर आने की इजाजत नहीं देना चाहिए. क्योंकि उनके साथ खतरनाक बैक्टीरिया आ जाते हैं. जिससे मुर्गियों में बीमारियां हो सकती हैं.

वहीं मुर्गी घर के बाहर चूना पाउडर जरूर डाल देना चाहिए. ताकि बाहर के कीटाणु मुर्गी फार्म के अंदर ना सकें.

पोल्ट्री फार्म को हमेशा साफ रखना चाहिए और मुर्गियों को जिन बर्तनों में दाना पानी देते हैं, वह बर्तन भी साफ होना चाहिए.

मुर्गियों को हमेशा साफ पानी पिलाना चाहिए, क्योंकि गंदा पानी भी मुर्गियों को बीमार कर सकता है.

निष्कर्ष
यदि आप जैविक सुरक्षा का ध्यान देते हैं और मुर्गी पालन के लिए बताई गई बातों का ध्यान देते हैं तो इससे मुर्गियों को बीमारियों से बचा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म में जरूर रखें एंटीबायोटिक दवा, देते वक्त सावधानी भी बरतें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में मुर्गियों को बीमारियों से बचाना...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: दूषित पानी और फीड से मुर्गियां हो जाती हैं बीमार

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बेहतर उत्पादन के लिए और मुर्गियों में...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: बायो सिक्योरिटी से पोल्ट्री फार्म में बीमारियों पर पा सकते हैं काबू, बढ़ जाएगा फायदा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में जिस तरह से मुर्गियों को दाना-पानी देना...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में मुर्गियों को पिलाएं गुनगुना पानी, 12 से 14 घंटा दें रोशनी

नई दिल्ली. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ठंड इंसानों और पशुओं को...