Home डेयरी Milk Production: इस तरह फ्री में तैयार करें दुधारू पशु, जानें जन्म के वक्त ​बछिया की कैसे करें देखरेख
डेयरी

Milk Production: इस तरह फ्री में तैयार करें दुधारू पशु, जानें जन्म के वक्त ​बछिया की कैसे करें देखरेख

PREGNANT COW,PASHUPALAN, ANIMAL HUSBANDRY
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालकों को एक्सपर्ट ये सलाह देते हुए कहते हैं कि अगर दूध का प्रोडक्शन ज्यादा चाहते हैं और कमाई भी तो एक दुधारू पशु का ख्याल जन्म के बाद से करना शुरू कर देना चाहिए. अगर बछिया की देखरेख उसकी कम उम्र में की जाए तो फिर इसका फायदा मिलता है और आगे चलकर वो प्रोडक्शन भी अच्छा देती है. सबसे अच्छी बात ये है कि फ्यूचर के लिए बिना किसी लागत से आप दुधारू पशु तैयार कर सकते है. हालांकि आपको इसमें कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना होगा.

एक्सपर्ट कहते हैं कि बछिया को तैयार करना चाहते हैं तो पहला काम ये करें कि बछिया का उचित तरीके से पोषण करें. जन्म लेने के बाद उसकी मां का दूध यानी खीस पिलाना न भूलें. कोशिश ये करें कि जन्म के पहले 6 घंटों में 2.5 या 3 लीटर या फिर बछड़ी के भार के 10 प्रतिशत के बराबर उसे खीस जरूर दें. खीस देने से बछड़ी में रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो जाती है. उसे जल्दी बीमारी नहीं लगती है.

पोषण और टीकाकरण है जरूरी
एक्सपर्ट कहते हैं कि खीस पिलाने के बाद दूसरा नंबर आता है बछिया को उचित पोषण देने का. इसके लिए आहार के साथ ही साफ पानी भी उचित मात्रा में देना चाहिए. पोषण के अलावा बछिया की उचित देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है. वहीं उसके रहने की जगह के तापमान पर भी आपको गौर करना है. इन सभी चीज़ों के बाद बछिया को कोई बीमारी न हो और वह किसी संक्रमण की चपेट में न आए इसके लिए समय-समय पर टीकाकरण भी कराते रहें, ताकि बाद में इसका फायदा आपको मिले.

साफ और सही मात्रा में दें पानी
वहीं जन्म के बाद विशेष देखभाल में सबसे पहले तो बछड़ी के नाक और मुंह से कफ और श्लेष्मा जैसी चीज़ों को अच्छे से साफ करना पहली प्राथकिता होनीा चाहिए. इसके बाद बछिया को उसकी मां का दूध उचित मात्रा में पिलाना जैसा कि पहले​ जिक्र किया गया है बहुत ही जरूरी है. जन्म के एक हफ्ते के बाद उसे दाना व साफ-सुथरा हरा चारा भी धीरे-धीरे खिलाना चाहिए. पानी हमेशा ही सही मात्रा में और साफ देना चाहिए.

पशु चिकित्सक की लें सलाह
जबकि उसके रहने के स्थान पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था करना भी जरूरी होता है. जहां तामपान का ख्याल तो रखना जरूरी है ही. वहीं शुरुआत में बछिया के ऊपर कुत्ते या अन्य जानवरों का हमला करने का खौफ बना रहता है. इसलिए इन जानवरों से हिफाजत करना भी बेहद जरूरी होता है. वहीं बछिया में अगर किसी तरह की बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हों या फिर अगर वह दूध ना पिए और फुर्तीलापन ना दिखाई दे तब किसी पशु चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...

डेयरी

DDGS है डेयरी पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बेहतरीन विकल्प

नई दिल्ली. डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्युबल्स (DDGS) इथेनॉल उत्पादन यानि मक्का...