Home पशुपालन Animal News: पशुपालन विभाग ने बनाए 167 नए पद, भर्ती के बाद पशुओं की हैल्थ सेवाओं में होगा सुधार
पशुपालन

Animal News: पशुपालन विभाग ने बनाए 167 नए पद, भर्ती के बाद पशुओं की हैल्थ सेवाओं में होगा सुधार

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की सेहत की वजह से उत्पादन पर फर्क आ जाता है. उत्पादन कम होने से पशुपालकों को नुकसान होता है. वहीं अगर गंभीर बीमारी है तो पशुओं की मौत से पशुपालकों को बड़ा नुकसान होता है. इसलिए सरकार पशुधन की हैल्थ पर भी फोकस कर रही है. ताकि बीमारियों को दूर किया जा सके. इसके लिए हैल्थ इंस्फ्राट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है. इसी क्रम में राजस्थान में पशुपालन विभाग की ओर से 167 नए पद बनाए गए हैं. जिसपर भर्ती करने के बाद राज्य में पशुओं की हैल्थ में सुधार किया जा सकेगा.

दरअसल, राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 को लागू करने क्रम में पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को 16 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों व बीवीएचओ को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में तब्दील कर दिया है. पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है.

इन जिलों में पशु अस्पतालों को किया गया तब्दील
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए जोराराम कुमावत ने कहा कि इन चिकित्सालयों को तब्दील कर इनके लिए नए अतिरिक्त पद सृजित किए जाने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है. जिससे पशुओं की हैल्थ सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और इसका फायदा राज्य के तमाम पशुपालकों को मिलेगा. उन्होंने बताया कि 12 जिलों के चिकित्सालयों को क्रमोन्नत किया गया है. इनमें डीग जिले के नगर, सीकर जिले के श्रीमाधोपुर, खंडेला, लोसल, बाड़मेर जिले के चौहटन, गुढामालानी, पाली के मणिहारी, नागौर के जायल, कोटा के सांगोद, रामगंजमंडी, जोधपुर जिले के तिवंरी, भीलवाड़ा के हुरड़ा, चितौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा, जयपुर के बगरू, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ व उदयपुर जिले के सराड़ा के प्रथम श्रेणी चिकित्सालय को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है.

इन पदों को बनाया गया है
उन्होंने बताया कि इन तब्दील किए गए पशु अस्पतालों के लिए पूर्व में स्वीकृत पदों के अतिरिक्त कुल 167 नवीन पद सृजित किए गए हैं. इनमें आठ पद उपनिदेशक, 24 वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, 32 पशु चिकित्सा अधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी, 29 पशुधन निरीक्षक, 16 कनिष्ठ सहायक, 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 16 पशुधन परिचर, 16 एक्स.रे टेक्निशियन के नए पद सृजित किए गए हैं. क्रमोन्नत किए गए 16 बहुउदेशीय पशु चिकित्सालयों में आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरण हेतु प्रत्येक चिकित्सालय के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि भी जारी की है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

murrah buffalo livestock
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए सरकार की मदद से ले सकते हैं मुर्रा नस्ल का सांड

नई दिल्ली. भैंसों की तमाम नस्ल में मुर्रा नस्ल ज्यादा दूध उत्पादन...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Animal Husbandry: कान में टैग लगाने और सींग हटाने से भी बकरियों हो सकता टिटनेस

नई दिल्ली. जब इंसानों को कोई तकलीफ होती है तो वो अपनी...

पशुपालन

IIRF रैंकिंग में वैट यूनिवर्सिटी भारत की दूसरी सबसे अच्छी स्टेट वेटनरी यूनिवर्सिटी बनी

नई दिल्ली. लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...