Home मीट Meat: रेड मीट ज्यादा खाने से इस जानलेवा बीमारी का है खतरा, पढ़ें डिटेल
मीट

Meat: रेड मीट ज्यादा खाने से इस जानलेवा बीमारी का है खतरा, पढ़ें डिटेल

red meat benefits
रेड मीट की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बहुत से लोग रेड मीट खाने के बहुत शौकीन होते हैं. खासतौर पर ऐसे लोगों को बकरे का मीट ज्यादा पसंद होता है. हालांकि साल 2022 में मिशीगन यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च से पता चला था कि रेड मीट और तैलिया पदार्थ जैसे बर्गर, सास और विनेगर जैसे आहार ज्यादा खाना बाद में मौत का कारण बन सकता है. उस रिसर्च में ये बात सामने आई थी कि 10000 मौतें खाने से होने वाली बीमारियों से रोकी जा सकती थीं. जबकि इन मौतों में शुगर, हार्ट अटैक और कैंसर के पेशेंट थे. ऐसे में आप भी रेड मीट का सेवन ज्यादा करते हैं तो संभल जाइए. आईए जानते हैं इससे होने वाले कुछ बीमारियों के बारे में.

कोलेस्ट्रॉल कैंसर होने का खतरा
एक शोध में पता चला है कि लगातार प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट का सेवन करते हैं तो कोलेस्ट्रॉल कैंसर की चपेट में आने का खतरा रहता है, जो किसी को भी मौत के दहाने तक ले जा सकता है. ऐसे में ज्यादा या लगातार प्रक्रिया मीट और रेड मीट का सेवन करने से बचना चाहिए. रिसर्च के बाद निष्कर्ष से भी पता चला कि रेड मीट ज्यादा सेवन में कोलेस्ट्रॉल कैंसर के विकास को बढ़ावा देता है. अभी भी इस बीमारी को रोकने के लिए इसके बचाव इलाज के बारे में लगातार रिसर्च जारी है.

स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है
जो लोग रोजाना प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट का सेवन करते हैं, उनमें स्ट्रोक का खतरा 16 परसेंट से अधिक होता है. जो लोग प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट का सेवन ज्यादा करते थे, उनमें स्ट्रोक होने का खतरा 16% अधिक था. जबकि जो लोग प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन करते हैं उनमें से 12% लोगों को स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ जाता है. यहां आपको यह भी बताते चलें कि खाने की चीजों में बदलाव लाना है तो एक बार डॉक्टर की जरूर सलाह लेनी चाहिए. क्योंकि डॉक्टर आपको बेहतर तरह से इस बारे में अवगत करा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

livestock animal news
पोल्ट्रीमीट

Poultry: बिहार ​अंडा-चिकन व्यवसाय का बनेगा हब, सस्ते फीड होंगे उपलब्ध

नई दिल्ली. पोल्ट्री सेक्टर में बिहार अब नई उंचाइयां छूने जा रहा...

poultry news
पोल्ट्रीमीट

Poultry: यूपी में पहली बार होगा पोल्ट्री कॉन्क्लेव, प्रदेश बनेगा पोल्ट्री हब

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य को पोल्ट्री हब बनाना चाहती...