Home पशुपालन Goat Farming: बकरी को नमक देना चाहिए या नहीं, पढ़ें फायदे और नुकसान
पशुपालन

Goat Farming: बकरी को नमक देना चाहिए या नहीं, पढ़ें फायदे और नुकसान

Goat Farming, Goat Breed, Sirohi Goat, Barbari Goat, Jamuna Pari Goat, Mann Ki Baat, PM Modi,
प्रतीकात्मक फोटो (लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज)

नई दिल्ली. बकरी पालन भारत में एक ऐसा व्यवसाय है, जिसको करके काफी फायदा उठाया जाता है. बकरी पालन के मन में बकरियों को खिलाने को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं कि उन्हें किस तरह का चारा दिया जाना चाहिए और उन्हें क्या-क्या खिलाया जाना चाहिए. जिससे उत्पादन अच्छा हो. इसी में से एक नमक भी है. नमक को लेकर भी बकरी पालन के जहन में सवाल उठता है कि बकरी को नमक खिलाना फायदेमंद होगा या हानिकारक. आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

ज्यादा नमक खिलाना करता है नुकसान
वैसे तो बकरियों को नमक खिलाने के अलावा लहसुन, अदरक और गेहूं को लेकर भी सवाल है, लेकिन यहां बात नमक की कर रहे हैं. कुछ लोग बकरियों को नमक खिलाना फायदेमंद मानते हैं. जबकि कुछ लोग नुकसानदेय यानी हानिकारक मानते हैं. हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरी को थोड़ी मात्रा में नमक खिलाना आमतौर पर सुरक्षित होता है. और कम मात्रा में नमक उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होता है. हालांकि बकरियों को अधिक नमक खिलाना हानिकारक भी हो सकता है.

बकरियां करती हैं तलाश
बकरियों के लिए नमक एक आवश्यक खनिज है. या विभिन्न रोगों के लिए इलाज में भी सहायक होता है. बकरियों को नमक की आवश्यकता होती है. ताकि उन्हें उचित द्रव संतुलन, मांसपेशियों और पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है और बकरी के शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसकी आवश्यकता होती है. वास्तव में बकरियां अक्सर अपने आहार के पूरक के लिए नमक और अन्य खनिज की तलाश करती हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है.

दिल के रोग के लिए भी फायदेमंद है नमक
एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों को नमक खिलाने से उनके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. ये भोजन को बचाने में मदद करता है. कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद करता है. नमक बकरी की ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. या मांसपेशियों के संकुचन और अन्य शारीरिक कार्यों के लिए आवश्यक है. नमक रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है. ये हृदय रोग और अन्य संबंधित समस्याओं को जोखिम को कम करने में मदद करता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Pushkar mela
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: डिलीवरी के संकेत आने के बाद 30 मिनट के अंदर पशु देता है बच्चे को जन्म

नई दिल्ली. पशु जब ब्याने वाला होता है तो कुछ संकेत देता...

पशुपालन

Animal News: गडवासु को मिली 90.53 करोड़ रुपए की ग्रांट, यूनिवर्सिटी एलीट नेशनल रिसर्च लीग में शामिल हुई

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना को...

पशुपालन

Animal News: NBAGR ने गायों की चार नस्ल को दी मान्यता, दूध उत्पादन से लेकर हर गुण में हैं खास

नई दिल्ली. नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक रिसोर्सेज (NBAGR) ने कई पशुओं...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...