Home पशुपालन Scheme: एमपी में किसानों और गौपालाकों की इनकम बढ़ाने के लिए इस योजना पर काम कर रही है सरकार
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: एमपी में किसानों और गौपालाकों की इनकम बढ़ाने के लिए इस योजना पर काम कर रही है सरकार

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. केंद्र सरकार स्पष्ट तौर पर कह चुकी है कि पशुपालन के जरिए किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है. वहीं मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश में किसानों और गाय पालकों की इनकम बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. या ये कहा जाए कि पूरी एनर्जी के साथ इस क्षेत्र में काम में लगी है. ताकि किसानों और गाय पालकों की इनकम बढ़ाकर उन्हें फायदा पहुंचाया जा सके. सरकार का कहना है कि अगर किसानों की इनकम बढ़ेगी तो वो खुशहाल होंगे और इससे प्रदेश में भी खुशहाली आएगी.

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव का मानना है कि मध्य प्रदेश कृषि आधारित राज्य है. इसलिए किसानों की आय बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन किसानों की इनकम कृषि उत्पादन के अलावा पशुपालन और मत्स्य पालन के जरिए भी बढ़ाई जा सकती है. इसके अलावा खाद प्रोसेसिंग और कृषि से उत्पादित कच्चे माल पर आधारित औद्योगिक इकाई स्थापित करके भी किसानों की इनकम को बढ़ाया जा सकता है.

दूध उत्पादन बढ़ाने पर है सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और गोपालकों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कुपोषण दूर करने की दिशा में भी सरकार योजनाबद्ध तरीके से पूरी एनर्जी के साथ काम कर रही है. मुख्यमंत्री की कहा कि राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की जा रही हैं. आने वाले समय में राज्य में दूध उत्पादन बढ़ जाएगा. इससे न सिर्फ आम जनता क्वालिटी से भरपूर दूर मिलेगा बल्कि किसानों को भी दूध का वाजिब दाम दिलाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य में मौजूदा वक्त में दूध उत्पादन 9 फीसदी से बढ़कर जल्दी 20 फीसदी करने के लिए राज्य सरकार कोशिश कर रही है.

इस योजना का हुई शुरुआत
दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की गई है. इससे घर-घर गोकुल तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने गौशालाओं में दुधारू पशुओं के लिए भी अनुदान राशि बढ़ाने का फैसला किया है. बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के विजन के मुताबिक हमारी सरकार ने गरीब युवा अन्नदाता किसान और नारी कल्याण के लिए मिशन की शुरुआत कर दी है. हम हर संभव कोशिश करेंगे कि किसानों को फायदा पहुंचाया जा सके. उनकी इनकम को बढ़ाया जा सके. ताकि किसान और ज्यादा मजबूत हो सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...

पशुपालन

GADVASU: वेट यूनिवर्सिटी ने साइंटिफिक डॉग फीड बनाने को MoU साइन किया

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना और...