Home पोल्ट्री Poultry Farming: ये 6 बातें रखेंगे ध्यान, मुर्गियों से मिलेंगे अच्छे चूजे, अंडाें की क्वालिटी भी होगी बेस्ट
पोल्ट्री

Poultry Farming: ये 6 बातें रखेंगे ध्यान, मुर्गियों से मिलेंगे अच्छे चूजे, अंडाें की क्वालिटी भी होगी बेस्ट

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. भारत में कृषि के अलावा अब बड़े पैमाने पर पशुपालन, मछली पालन और मुर्गी पालन किया जा रहा है. बहुत से किसान मुर्गी पालन करके अच्छी खासी आमदनी कम रहे हैं. जिस जगह मुर्गी पाली जाती है, उन्हें पोल्ट्री फार्म कहते हैं. यहां पर अच्छी व्यवस्था होना बहुत जरूरी होता है. ताकि अंडे सेने से लेकर चूजे पैदा होने के समय तक मुर्गियों की बिक्री होने का पूरा कौशल इसमें शामिल होता है. जबकि मुर्गियों से स्वस्थ चूजे होना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए.

बेशक मुर्गी पालन एक मुनाफे का सौदा है लेकिन अगर सटीक जानकारी पोल्ट्री फार्मर्स को नहीं हुई तो नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. यदि नुकसान से बचना चाहते हैं तो जरूरी है कि मुर्गी पालन से जुड़ी तमाम जानकारी पहले से ही कर ली जाए. ताकि फायदा ही हो नुकसान ना उठाना पड़े.

अंडे की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिएः मुर्गी जो अंडे देती है, उसके चुनाव से पहले अंडों की आंतरिक गुणवत्ता का परीक्षण होना जरूरी है. गांव में जहां बिजली उपलब्ध है वहां पर केलिंग लैंप द्वारा अंडों की रोशनी के सामने रखकर अंडों की आंतरिक गुणवत्ता का परीक्षण किया जा सकता है. अंडे की जर्दी मध्य भाग में होनी चाहिए. दो जर्दी वाले अंडे, मांस या खून के धब्बे वाले अंडे या बड़े वायु कोष वाले अंडों का चुनाव नहीं करना चाहिए.

अंडों की उम्र क्या होना चाहिएः गर्मी में चूजे निकालने के लिए प्रयोग में लिए जाने वाले अंडे तीन से चार दिन से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए. सर्दियों में 7 दिन पुराने अंडे को सेने के लिए मुर्गियों के नीचे रखा जा सकता है. जैसे-जैसे अंडा पुराना होता चला जाता है उसमें चूजे निकालने की संभावना भी कम होती चली जाती है. अंडे ताजा हैं या पुराने, इसकी जांच के लिए एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें अंडों को डालना चाहिए. नीचे बैठ गये अंडे ताजा और पानी के ऊपर तैरने वाले अंडे पुराने माने जाते हैं.

अंडा साफ है या नहींः सेने के लिए अंडे साफ होने भी बेहद जरूरी है. गंदे अंडे के प्रयोग सेने के लिए नहीं करना चाहिए. गंदगी अगर कम है तो उसे कपड़े से साफ करने के बाद प्रयोग में ला सकते हैं. अंडे की गंदगी साफ करने के लिए कभी भी उसे पानी से रगड़कर साफ नहीं करें. ऐसा करने से अंडे में छेद हो जाते हैं और चूजा उत्पादन दर पर असर पड़ता है.

उत्तम नस्ल के अंडेः अच्छी नस्ल के चूजे प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि अंडे भी उत्तम नस्ल के मुर्गियों से प्राप्त किए जाएं. अंडो का उपयोग चूजे से निकालने के लिए किया जाना चाहिए. ताकि पोल्ट्री फार्म पर मुर्गियों की नस्ल में सुधार किया जा सके और अधिकतम उत्पादन हासिल किया जा सके.

मुर्गियों की क्या उम्र हैः मुर्गी सामान्य 5 माह की आयु में अंडा उत्पादन शुरू कर देती है लेकिन जिन मुर्गियों के सेने के लिए अंडे हासिल करना है उनकी उम्र 8 महीने से कम और 18 माह से ज्यादा नहीं होना चाहिए. साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि 6 से 8 मुर्गी समूह में एक नर जरूर हो. ताकि जीवन युक्त अंडे मिल सकें. अंडे में भ्रूण का विकास अच्छा हो अंडों से ज्यादा स्वस्थ चूजे मिलें. इसके लिए जरूरी है कि प्रजनन के काम आने वाली मुर्गी और मुर्गियां स्वस्थ हों और उन्हें संतुलित आहार दिया जा रहा हो.

अंडो का भंडारण भी जरूरी हैः हर दिन प्राप्त अंडों को सेने के लिए उपयोग करने तक ठंडी और नमी वाली जगह पर सुरक्षित भंडारण होना चाहिए. सेने के लिए चुने गये अंडे का भंडारण 16 से 17 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान और 7 फ़ीसदी नमी वाली जगह पर 3 से 7 दिनों तक चूजा दर प्रभावित किए बिना किया जा सकता है. चुने गए अंडों पर मुर्गी बैठ जाए बैठा देनी चाहिए. ताकि अधिक से अधिक चूजे प्राप्त किया जा सके और भंडारण की समस्या भी कम हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...