Home पोल्ट्री Poultry: रूरल एरिया में मुर्गी पालन के हैं ये 8 बड़े फायदे, पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry: रूरल एरिया में मुर्गी पालन के हैं ये 8 बड़े फायदे, पढ़ें यहां

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे—मर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. ग्रामीण इलाकों में पोल्ट्री फार्मिंग वेस्ट नेचुरल फीड के आधार पर की जाती है. मुर्गियों को रसोई वेस्ट, गिरे हुए अनाज, कीड़े, कृमि, कोमल पत्तियां आदि का घर-आंगन में मिल जाता है और वो इसे खाकर अंडों और मीट का उत्पादन करती हैं. रूरल एरिया में पलने वाली मुर्गियां इन सभी चीजों को खाकर पौष्टिक अंडे और पोल्ट्री मांस के रूप में इंसानो के लिए बेहद ही अच्छा खाद्य पदार्थ प्रोड्यूस करती हैं. अंडों और मीट में बड़ी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो ग्रामीण इलाकों में कुपोषण को दूर करने में भी मददगार है. इस लिहाज से भी देखा जाए तो ग्रामीण पोल्ट्री फार्मिंग फायदेमंद है.

ग्रामीण पोल्ट्री फार्मिंग करने के कई फायदे हैं. अगर इसे किया जाए तो बहुत कम मेहनत से अच्छी इनमक हो जाएगी. वहीं इसे घर की महिलाएं भी बेहद ही आसानी के साथ कर सकती हैं. आइए इसके 8 फायदों के बारे में जानते हैं.

  1. ग्रामीण लोगों में आमतौर पर प्रोटीन में कमी होती है. ग्रामीण पोल्ट्री फार्मिंग से अंडे और कुक्कुट मांस के रूप में आसानी से प्रोटीन की उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है. ग्रामीण कुक्कुट पालन से अंडे और कुक्कुट मांस के उत्पादन को बढ़ा कर गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं और बढ़ते बच्चों में प्रोटीन कुपोषण को कम किया जा सकता है.
  2. ग्रामीण कुक्कुट पालन का उद्देश्य घर-आंगन में उपलब्ध इंसानों के लिए न इस्तेमाल की जाने वाले वेस्ट और प्राकृतिक खा‌द्यों जैसे कीड़े. चीटिया, गिरने वाले अनाज, हरी घास, रसोई वेस्ट को पौष्टिक अंडे और कुक्कुट मांस में बदला जाता है.
  3. इस काम में बहुत कम निवेश लागत की जरूरत होती है. ग्रामीण कुक्कुट पालन मूल रूप से घर-आँगन मुक्त क्षेत्र परिस्थितियों मैं ही पाला जाता है.
  4. इयमें मुर्गियां खेतों में उपलब्ध अनाज और कीड़ों का उपयोग करती हैं. जबकि इन पक्षियों (15) पोल्ट्री से 1-1.2 कि या खाद का उत्पादन/ प्रतिदिन) का वेस्ट से कार्बनिक खाद से जमीन की उर्वरता बढ़ती है.
  5. एकीकृत कुक्कुट पालन के प्रोडक्ट अंडे और मांस की तुलना में ग्रामीण कुक्कुट पालन, यानि मुक्त क्षेत्र परिस्थितियों से प्राप्त पोल्ट्री प्रोडक्ट ज्यादा दाम पर मिलता है.
  6. एकीकृत कुक्कुट पालन की तुलना में ग्रामीण कुक्कुट पालन / मुक्त क्षेत्र परिस्थितियों से प्रोड्यूस अंडे और मांस में कम कॉलेस्ट्रॉल पाया जाता है.
  7. घर-आंगन में उपलब्ध हरी पत्तेदार सब्जियों की खपत के कारण मुक्त क्षेत्र परिस्थितियों से उत्पादित अंडे और माँस का रंग भी ज्यादा आकर्षक दिखता है.
  8. ग्रामीण कुक्कुट पालन मुक्त क्षेत्र परिस्थितियों से उत्पादित अंडे और मांस की मांग पश्चिमी और विकसित देशी में लगातार बढ़ रही है जिससे इनके निर्यात मूल्य में इजाफा हो रहा है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...