Home पशुपालन UP Government: पराली दीजिए बदले में गोवंश खाद देगी सरकार, यहां पढ़ें इस अनूठी पहल के बारे में
पशुपालन

UP Government: पराली दीजिए बदले में गोवंश खाद देगी सरकार, यहां पढ़ें इस अनूठी पहल के बारे में

Stubble News, Supreme Court, parali news
पराली जलाने का प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए के लिए अब तक कई पहल कर चुकी है. यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में कमी दर्ज की गई है. वहीं अब यूपी की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में अनूठी पहल की शुरुआत की है. जिसमें पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और किसानों को फायदा पहुंचाने के मकसद से ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ योजना चलाई जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह अभियान प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

गौरतलब है कि प्रदेश में हर वर्ष फसलों की कटाई के बाद पराली जलाने की समस्या बढ़ जाती है, जिससे हवा में प्रदूषण फैल रहा है. इसे रोकने के लिए योगी सरकार ने 28 अक्टूबर से ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ अभियान का संचालन किया. अभियान के दौरान प्रदेश में 2 लाख 90 हजार 208.16 क्विंटल पराली जमा की गई और किसानों को इसके बदले 1 लाख 55 हजार 380.25 क्विंटल गोवंश खाद दी गई है. इस खाद का उपयोग जैविक खेती और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में किया जा रहा है.

इन जिलों ने किया शानदार काम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभियान के तहत प्रदेश के कई जनपदों ने बेहतरीन काम किया है. जिसमें वाराणसी, बांदा, बदायूं, जालौन, बरेली, अमेठी, सिद्धार्थनगर और बहराइच शामिल हैं. इन जनपदों में किसानों ने बड़े पैमाने पर पराली जमा की और खाद का फायदा लिया है. अभियान के माध्यम से पराली के बदले गोवंश खाद वितरण से निराश्रित गोवंश संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है. गो-आश्रय स्थलों में एकत्रित गोवंश खाद किसानों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे पशुपालन विभाग की सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली भी उजागर होती है.

जैविक खेती को मिल रहा बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण को मिल रही दिशा
यूपी सरकार की इस पहल से जहां जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं किसानों की उत्पादन लागत भी घटेगी, यह पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. योगी सरकार का ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ अभियान किसानों, पर्यावरण और समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम है. यह योजना न सिर्फ पराली जलाने की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर रही है, बल्कि किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है. योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश में हरित क्रांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है.

अभियान से क्या हो रहा है फायदा
पराली जलाने से रोकथाम हो रही है और किसान पराली जलाने की बजाय उसे सरकार को सौंपकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं. जैविक खाद हासिल हो रहा है. गोवंश खाद के रूप में किसानों को प्राकृतिक खाद प्राप्त हो रही है, जो रासायनिक खादों के उपयोग को कम कर रही है और भूमि की गुणवत्ता सुधार रही है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...