नई दिल्ली. वन विभाग पौधरोपण महाभियान की तैयारियां तेजी से कर रहा है. यूपी में इस वर्ष भी पहली से सात जुलाई तक होने वाले महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गई है. इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे. पौधरोपण के लिए 1901 पौधशालाओं में 52.33 करोड़ पौधों की उपलब्धता तय की गई है. सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. पौधरोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार को सौंपी गई है. सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. इन मंडलों में महाभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं.
पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सर्वाधिक पौधे यमुना नदीं के किनारे लगेंगे. यमुना किनारे एक करोड़ 9 लाख से अधिक पौधे लगेंगे. गंगा नदी के किनारे वाले जनपदों में 77 लाख पौधरोपण किए जाएंगे. बेतवा किनारे 53 लाख, सरयू किनारे 39.35 लाख पौधे, सई किनारे 34.25 लाख, गोमती किनारे 33.56 लाख किनारे पौधे लगाकर संवारे जाएंगे.
त्रिवेणी वन भी बसाएगी योगी सरकार: योगी सरकार 2025 में आयोजित महाकुम्भ की स्मृति में नदी किनारे नीम, पीपल, पाकड़ के पौधों का त्रिवेणी रोपण भी कराएगी. पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि नदियों के पांच किमी. एरिया में भी पौधरोपण कराया जाएगा. इसके लिए गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू, सोन, चंबल समेत 13 नदियों के आसपास के एरिया को चिह्नित किया जा रहा है.
पौधशालाओं में पौधे की उपलब्धता
वन विभाग 47.27 करोड़ पौधे (14.71 पुरानी पौध- 32.54 नई उगान)
निजी पौधशाला 3.17 करोड़ पौधे
उद्यान विभाग 1.55 करोड़ पौधे
रेशम विभाग 33 लाख पौधे
पौधे संख्या
औद्योगिक व इमारती (सागौन, शीशम आदि) 18.60 करोड़
फलदार (आम, अमरुद आदि) 10.79 करोड़
औषधीय (सहजन-नीम आदि) 5.75 करोड़
चारा व शोभाकार (सिरस, अमलतास आदि) 5.62 करोड़
पर्यावरणीय (पीपल, बरगद आदि) 29 लाख
तय किए गए लक्ष्य में शीर्ष पांच विभागों के लक्ष्य
विभाग लक्ष्य
वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन 14 करोड़
ग्राम्य विकास 12.59 करोड़
कृषि 2.50 करोड़
उद्यान 1.55 करोड़
पंचायती राज 1.28 करोड़
18 मंडलों के तय किए गए लक्ष्य
मंडल लक्ष्य
लखनऊ 4 करोड़
कानपुर 3.13 करोड़
चित्रकूट 2.76 करोड़
झांसी 2.58 करोड़
मीरजापुर 2.27 करोड़
अयोध्या 2.20 करोड़
देवीपाटन 1.95 करोड़
प्रयागराज 1.89 करोड़
बरेली 1.87 करोड़
वाराणसी 1.78 करोड़
मुरादाबाद 1.76 करोड़
आगरा 1.74 करोड़
गोरखपुर 1.43 करोड़
आजमगढ़ 1.34 करोड़
अलीगढ़ 1.20 करोड़
मेरठ 1.14 करोड़
बस्ती 1.08 करोड़
सहारनपुर 88 लाख
सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त: पौधरोपण अभियान 2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं.
Leave a comment