Home डेयरी Dairy: क्या है मिल्क रूट, इसे बनाकर सरकार कैसे बढ़ाएगी किसानों की आय
डेयरी

Dairy: क्या है मिल्क रूट, इसे बनाकर सरकार कैसे बढ़ाएगी किसानों की आय

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ में सरकार छोटे-सीमांत किसानों को बागवानी और पशुपालन के लिए प्रेरित कर रही है. डेयरी सेक्टर को बेहतर विकल्प मानते हुए सरकार ने किसानों के लिए मिल्क रूट बनाने की बात कही है. सरकार की ओर से पशुपालन सेक्टर को 513 करोड़ रुपये विधानसभा में जारी बजट में दिया गया है. सरकार की कोशिश है कि पशुपालन करके किसान की आय को दोगुना किया जा सके. वहीं सीमांत किसानों को खेती में जो नुकसान हो रहा है उससे उन्हें उभारा जा सके.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में सिर्फ धान की उपज प्रचलित होने की वजह से प्रकृति को और किसानों को नुकसान होने की बात कही जा रही है. इस बारे में किसानों को जागरुक भी किया जा रहा है. किसानों को बताया जा रहा है कि धान की खेती में ग्राउंडवाटर का बेतहाशा दोहन हो रहा है. जिससे भूजल स्तर प्रभावित हो रहा है. साथ ही फसल की लागत भी बढ़ रही है. जबकि स्मॉल लैंड होल्डिंग वाले बहुसंख्यक एवं सीमांत किसानों की लिए खेती का घाटा साबित हो रहा है. जिसके चलते सरकार ने छोटे किसानों को बागवानी और पशु पालन अपने का विकल्प सुझाया है.

लघु किसानों के लिए शुरू की गई योजना
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिल्क रूट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा की गई है. बताया गया है कि इसका एकमात्र मकसद किसानों की इनकम को बढ़ाना है. सरकार ने दलील दी है कि राज्य के किसानों में बहुसंख्यक वर्ग कमजोत वाले लघु एवं सीमांत किसान हैं. पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में अतिरिक्त आय की संभावना को देखते हुए किसानों को इस वर्ग को ही केंद्रित करके परियोजना की शुरुआत की गई है.

जारी कर दिया गया है बजट
इसके तहत राज्य के कुरूद क्षेत्र में मिल्क रूट और चिलिंग प्लांट बनाया जाएगा. विधानसभा से पारित बजट के अनुदान मांगों के रूप में 8421 करोड़ 82 लख रुपये का फंड जारी किया गया है. यह फंड मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अधीन विभागों के लिए जारी हुआ है. इसमें पशुपालन विभाग के लिए 513 करोड़ 1 लाख 58 हजार रुपये, ग्राम उद्योग विभाग के लिए 217 करोड़ 31 लाख 74000 रुपये और मछली पालन विभाग के लिए 106 करोड़ 19 लाख 49000 रुपये शामिल है.

घर के पास दूध बेच सकेंगे किसान
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों को एनिमल हसबेंडरी के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इसके लिए दूर दराज वाले कुरूद क्षेत्र में लिंक रोड बनाकर किसानों से मिल्क प्रोक्योरमेंट उनके घर से ही करने की व्यवस्था की जा रही है. इस रूट पर दूध के चिलिंग प्लांट भी लगाए जाएंगे. इससे किसानों को घर बैठे ही बाजार मूल्य पर दूध बेचने की सुविधा मिलेगी. इससे किसानों को खूब फायदा होगा. उनकी आय भी बढ़ेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...