Home मछली पालन Fisheries: मछली पालन में तालाब का पानी गंदा होने पर क्या होता है, जानें यहां
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन में तालाब का पानी गंदा होने पर क्या होता है, जानें यहां

how to treat a fish ulcer
ऑक्सीजन की कमी ज्यादा है तो मशीनों की मदद से ऑक्सीजन पानी में छोड़ना चाहिए.

नई दिल्ली. बाजार में दिन-ब-दिन मछलियों की मांग बढ़ती जा रही है और मछली पालन का क्रेज भी बढ़ रहा है. क्योंकि मछली पालन उद्योग शुरू करने के लिए ज्यादा पूंजी की आवश्यकता नहीं होती है और कम खर्चे में इस व्यवसाय को शुरू किया जा सकता है. बहुत से लोग मछली की खेती करने को आगे आ रहे हैं. जबकि दूसरी ओर सरकार भी मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाती है. सरकार मछली पालन की मदद भी करती है, उन्हें सब्सिडी मुहैया करती है.

जबकि इसकी अपार संभावनाओं को देखते हुए किसान भाइयों का रुझान इस व्यवसाय की ओर तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि मछली पालन के दौरान हमें कई बातों का ध्यान रखना होता है. खास तौर पर अगर हम तालाब में मछली पालन कर रहे हैं तो तालाब की साफ—सफाई का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है. अगर आप भी तालाब में मछली पालन करते हैं तो यह खबर आपके काम की है.

अच्छा होगा मछली का उत्पादन
फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर तालाब के पानी में हमेशा बाढ़ जैसी गंध आती है यह वह गंदा रहता है तो इसका नकारात्मक असर मछलियों की उत्पाद​कता पर दिखाई देता है. क्योंकि इस वजह से जल में मछली का उत्पादन क्षमता बहुत कम हो जाती है. मछली के लिए ऐसे तालाबों का चयन नहीं करना चाहिए जिसका पानी हर समय गंदा रहता हो. केवल उन्हीं तालाबों का चयन करें, जिनके पानी का रंग हल्का हरा या साफ हो. इस वजह से मछली उत्पादन अच्छा होगा.

कम कीमत में होता है अच्छा उत्पादन
इसके अलावा कृत्रिम तालाब बनाकर या बड़े स्तर पर इसका व्यवसाय किया जाता है. इसे बड़े पैमाने पर शुरू करने का तरीका सबसे अच्छा माना जाता है. क्योंकि इस तरह से बिजनेस करने से बहुत कम खर्चे में बार-बार अधिक उत्पादन हासिल किया जा सकता है. इस तरह के बिजनेस करने पर शुरुआत में सिर्फ एक बार रखराव पर खर्च आता है. जिसके बाद लगातार मुनाफा ही कमाया जाता है. कृत्रिम तालाब के अलावा एक और तकनीक जिसे बॉयफ्लाक के नाम से जाना जाता है. कुछ हद तक के इसका पालन कृत्रिम रूप से किया जाता है. जिससे मछलियों को तैयार करने की लागत भी कम आती है. उत्पादन भी ज्यादा होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...