Home पशुपालन क्या है ऑर्गेनिक चारा, कैसे उगाया जाता है इसे, पढ़ें इसका फायदा
पशुपालनलेटेस्ट न्यूज

क्या है ऑर्गेनिक चारा, कैसे उगाया जाता है इसे, पढ़ें इसका फायदा

नई दिल्ली. आपने ऑर्गेनिक फल, सब्जी ऑर्गेनिक दूध, घी के बारे में तो जरुर सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि हर वो चीज ऑर्गेनिक अभियान में शामिल है. जो प्राकृति से हमें सीधे मिलती है. इसी में ऑर्गेनिक चारा भी है जो बकरियों को दिया जा सकता है. इसके पीछे मकसद यह बताया जा रहा है कि ऑर्गेनिक चारा खाने के बाद बकरियां जो दूध दें और उनसे जो मीट मिले वह बिल्कुल ऑर्गेनिक हो. यही वजह है कि केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा ने इस क्षेत्र में काम कर रहा है और बकरी पलकों को ट्रेनिंग लेने के लिए बुलाया जाता है. उन्हें ऑर्गेनिक चारी के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है.

संस्थान के डायरेक्टर ने बताया कि बकरियों का दूध डेंगू ही नहीं और भी कई बीमारियों में बहुत ज्यादा फायदेमंद है. करीब 40 साल से इस संस्थान में बकरियों पर रिसर्च किया जा रहा है. साथ ही साइंटिफिक तरीके से कैसे बकरी का पालन किया जाए, इसकी भी समय-समय पर बकरी पलकों को ट्रेनिंग दी जाती है.

सीआईआरजी के डायरेक्टर मनीष कुमार चैटली का कहना है कि बकरा और बकरियों को खास तौर पर ऑर्गेनिक चारा खिलाने का फायदा है. उन्होंने बताया कि जब बकरे का मीट एक्सपोर्ट होता है तो उससे पहले हैदराबाद की एक लैब में ले जाया जाता है. यहां लैब में इसके मीट की जांच की जाती है. जांच में देखा जाता है कि मीट में किस तरह के नुकसानदायक पेस्टिसाइट तो नहीं हैं और यह सिर्फ बकरे के नहीं बल्कि बीफ के मामले में भी देखा जाता है. रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर ही मीट के कंजाइनमेंट रोक दिया जाता है. इससे कारोबारियों को बड़ा नुकसान पहुंचता है.

साइंटिस्ट डॉक्टर मोहम्मद आरिफ ने कहा कि बकरी खुद से बाग मैदान और जंगल में चर रही है तो उसका दूध 100% ऑर्गेनिक है. क्योंकि बकरी की आदत है कि वह अपने से पेड़ और झाड़ी से खुद चुनकर ही खाती है लेकिन जब हम फॉर्म में घर में पाली हुई बकरियों को चारा दिया जाता है तो उसमें पेस्टीसाइट शामिल हो जाता है. जिसका असर बकरी के दूध पर भी पड़ता है.

ऐसे में संस्थान ट्रेनिंग के दौरान बकरी पलकों को ऑर्गेनिक चारा उगाने के बारे में भी जानकारी देता है. इतना ही नहीं संस्थान के खेतों में भी इस तरह का चारा उगाया जाता है. उन्होंने बताया कि जीवामृत नीमस्त्रह, बीजामृत बनाया जाता है. जीवामृत बनाने के लिए गुड़, बेसन और देसी गाय के गोबर मूत्र में मिट्टी मिलाकर बनाया जाता है. यह चीज मिलाकर मिट्टी में पहले से ही मौजूद फ्रेंडली बैक्टीरिया और बढ़ा देते हैं. इसी का फायदा चारे में मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...