Home पशुपालन Disease: इस बीमारी में पशु हो जाते हैं बेहोश, कई और भी लक्षण दिखाई देते हैं, यहां पढ़ें ऐसा होने पर क्या करें
पशुपालन

Disease: इस बीमारी में पशु हो जाते हैं बेहोश, कई और भी लक्षण दिखाई देते हैं, यहां पढ़ें ऐसा होने पर क्या करें

livestock
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं को बीमारियों का बहुत खतरा रहता है. कई ऐसी बीमारियां हैं जो पशुओं के उत्पादन पर असर डालती ही हैं. जबकि कई बीमारियों में पशुओं की सेहत खराब हो जाती है और उनकी मौत भी हो जाती है. इसलिए डेयरी व्यवसाय में हमेशा ही इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि पशुओं की पशुओं को किसी भी स्थिति में बीमार नहीं होने देना है. अगर पशु बीमार हो जाएंगे तो फिर डेयरी व्यवसाय में इसका नुकसान झेलना पड़ेगा. इसलिए जरूरी है कि उन्हें बीमार होने से बचाया जाए. यहां हम पशुओं में होने वाली हाइपोकैल्शिमिया यानि दुग्ध ज्वर के बोर में बताने जा रहे हैं.

हाइपोकैल्शिमिया यानि दुग्ध ज्वर बीमारी पशुओं के खून में कैल्शियम की मात्रा कम होने की वजह से होती है. एक्सपर्ट इसे बुखार नहीं कहते हैं. इस रोग की वजह से प्रसव के दौरान कई दिक्कतें होती हैं. प्रसव होने में मुश्किलें आती हैं. जेर का नहीं गिरना और गर्भाशय भ्रंश (युटेराइन प्रोलैप्स) हो सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक ये प्रसव के 72 घंटे के अंदर पाया जाता है कि शुरूआती चरणों में कोख एवं लॉयन के ऊपर उत्तेजना के साथ हल्के झटके दिखते हैं. कान झुक जाते हैं और सिर को हिलाने जैसे लक्षण पाए जाते हैं.

जाानें और क्या हैं बीमारी के लक्षण
एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक ब्याने के 48 घंटों के दौरान पूरा दूध निकालना, दुग्ध ज्वर को बढ़ावा देता है. पशु खड़ा होने में असमर्थ होता है और बाद की अवस्था में सुस्त हो जाता है. जिसमें पहले वो अपना सिर एक तरफ मोड़ लेता है और बाद में आगे की ओर खींचकर भूमि पर रख देता है. आंखों की प्रतिक्रिया खत्म हो जाती है. वहीं आखिरी क्षण में तापमान सामान्य से कम होने के साथ पशु बेहोशी की हालत में चला जाता है. हाइपोकैल्शिमिया (दुग्ध ज्वर), सब क्लीनिकल रूप में भी पाया जाता है, जिससे पशुओं में बुखार, गर्भाशय में सूजन (मेट्राइटिस), और शर्करा की कमी (कीटोसिस) होने की संभावना बढ़ जाती है जो कि नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकता है.

बीमारी को रोकने के लिए करें ये काम
गर्भावस्था के आखिरी काल में कैल्शियम की खुराक ज्यादा नहीं देनी चाहिए. दुग्ध ज्वर संभावित पशु में ब्याने के 12-24 घंटे पहले से ब्याने के 48 घंटे तक कैल्शियम की 3-4 खुराक (40-50) ग्राम प्रति खुराक देने से बीमारी का खतरा कम हो जाता है. ब्याने के 3 सप्ताह पहले निगेटिव सॉल्ट जैसे कि अमोनियम क्लोराइड एवं मैग्नेशियम सल्फेट या अमोनियम सल्फेट (50- 100 ग्राम प्रतिदिन) खिलाना चाहिए. लक्षण दिखाई देने पर पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें जिसके बाद उपचार से पशु ठीक हो सकता है. यदि कोई उपचार न किया जाए, तो पशु मर भी सकता है. कुछ पशुओं में 24-48 घंटे के भीतर पुनः उपचार करने की आवश्यकता होती है. प्रजनन के समय पशु के पेशाब का पीएच. 6.5-7.0 के बीच होता है, पीएच ज्यादा बढ़ने पर दुग्ध ज्वर होने की संभावना बढ़ जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...