Home मछली पालन Fisheries: कहां मछलियों को बेचकर की जा सकती है ज्यादा कमाई, जानें यहां
मछली पालन

Fisheries: कहां मछलियों को बेचकर की जा सकती है ज्यादा कमाई, जानें यहां

CIFE will discover new food through scientific method
मछली का प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. कोई भी मछली पालक अगर तालाब में मछली पालन करता है तो सालाना 5 से 6 लाख रुपए कमाई हो सकती है. फायदा लेने के लिए मछली पालन करने के दौरान जहां मौसम के लिहाज से मछलियों का ख्याल रखना पड़ता है तो वहीं उन्हें जरूरी फीड भी देना होता है. ताकि उन्हें तमाम जरूरी पोषक तत्व मिल जाएं और मछलियों की ग्रोथ तेजी के साथ हो साथ ही उनका उत्पादन भी ज्यादा से ज्यादा हो सके. तभी मछली पालन में फायदा ज्यादा मिलता है. अगर ग्रोथ और उत्पादन कम होगा तो मछली पालन में फायदा नहीं मिलेगा.

फिश एक्सपर्ट कहते हैं मछलियों की ग्रोथ और ज्यादा उत्पादन लेने के लिए कई उपाय करने पड़ते हैं. मछली पालन में फायदा कमाने के लिए सिर्फ ग्रोथ और उत्पादन ही अहम नहीं है, बल्कि मछली को हम कहां बेच रहे यहां यह भी बड़ा अहम है. ताजी मछली का रेट हमेशा मरी मछलियों से ज्यादा मिलता है. क्योंकि आमतौर पर लोग जिंदा मछली को खाना पसंद करते हैं इसलिए उसका दाम भी ज्यादा होता है. अगर आप मछली पलक हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए की मछलियों को बेचकर कहां ज्यादा कमाई की जा सकती हैं. आइये इसके बारे में जानते हैं.

यहां बेच सकते ऑनलाइन मछली
मछली बेचने के लिए अब देश में अलग-अलग मंडियां में ले जा सकते हैं. इसके अलावा अब तो मछलियां ऑनलाइन भी बेची जा सकती हैं. वहीं मछली बेचने के लिए मछली के केंद्रों में भी ले जाया जा सकता है. वहीं मत्स्य सेतु एप का भी इस्तेमाल करके मछली को बेचा जा सकता है. वहीं मछली पालक चाहें तो अपनी वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके भी मछली बेच सकते हैं. उन्हें इससे अच्छा खासा मुनाफा होगा. अब अमेजॉन या ईबे जैसे मार्केट प्लेस पर भी मछली को बेचा जा सकता है. यहां से भी कमाई अच्छी खासी होती है.

लोकल बाजार में भी बेच सकते हैं मछलियां
वहीं मछली पालन में ज्यादा कमाई करने के लिए आप लोकल मार्केट को भी टारगेट कर सकते हैं. यहां जिंदा मछलियों की डिमांड ज्यादा होती है. जिससे आपको ज्यादा ​दाम मिल सकता है. मछली को बेचने के लिए मछलियों की मंडी में दुकानदारों से संपर्क करें और वो आपसे अच्छे दाम पर मछलियों को खरीद लेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक-एक करके तालाब में हर साल 5 लाख रुपए की कमाई की जा सकती है. यदि आपके पास तालाब नहीं है तो आप मछली का पालन टैंक में भी कर सकते हैं और इस तरह के मछली पालन में आपको तालाब बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसका खर्चा बचता है. वहीं टैंक में मछलियों के ग्रोथ का आसानी से पता लगाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...