Home पशुपालन Goat Farming: इस लाइलाज बीमारी से बकरी की हो जाती है मौत, बचाने के लिए क्या करें, जानें यहां
पशुपालन

Goat Farming: इस लाइलाज बीमारी से बकरी की हो जाती है मौत, बचाने के लिए क्या करें, जानें यहां

breeder goat
बीटल बकरी,

नई दिल्ली. वैसे तो बकरियां में कई बीमारियां होती हैं, जो उन्हें गंभीर रूप से बीमार कर देती हैं. कई बार उनकी मृत्यु भी हो जाती है. जिसके चलते गोट फार्मर को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. बकरी बीमार न पड़े इसके लिए बकरी पलक को खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. बकरियां में पोंकनी की बीमारी भी आम है. बकरी में पोंकनी रोग एक वायरस के चलते होता है. यह रोग गाय, भैंस, भेड़ सूअर को भी प्रभावित कर सकता है. पोंकनी रोग के लक्षण आमतौर पर संक्रमित पशुओं में 10 से 14 दिन के बाद दिखाई देते हैं. आईए जानते हैं इसके बारे में.

यें हैं पोंकनी बीमारी के लक्षण
बकरी में जब पोंकनी रोग होता है तो उन्हें बुखार आ जाता है. नाक—कानों से पानी निकलना आम है. वहीं खांसी—छींकना, आंखों का लाल होना, मुंह और जीभ में घाव होना भी इसके लक्षण हैं. जबकि दूध उत्पादन कम कर देना भी इसके लक्षण में शामिल है. जिससे बकरी पालकों को नुकसान होता है.

बीमारी का नहीं है कोई इलाज
बीमारी संक्रमित होने वाले जानवरों की मृत्यु दर 50 फीसदी तक है. इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है. हालांकि संक्रमित जानवरों को दर्द निवारक और एंटीबायोटिक्स दिए जा सकते हैं. बीमारी को रोकने के लिए पशुओं को टीका लगाना जरूरी है. भारत में इस बीमारी को राइनिपेस्ट या सांस रोग के रूप में भी जाना जाता है. यह बीमारी सबसे ज्यादा सर्दियों में होती है.

नियमित रूप से लगवाएं टीका
पोंकनी बीमारी से बचने के लिए बकरी के फार्म को साफ सुथरा रखना जरूरी होता है. संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग-अलग देना सबसे जरूरी काम में से एक है. पशुओं को नियमित रूप से टीका लगवाना चाहिए. पशुओं को स्वच्छ और स्वस्थ परिस्थितियों में रखना चाहिए. पशुओं का संक्रमित सामग्री से बचना चाहिए. वहीं संकट में जानवरों के मल मूत्र और लार को सावधानी से निपटना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...